जबलपुर: कुंंडम थाना अंतर्गत लभेर नदी मुंगेहरा घाट के उपर खेत मेें जुताई करते समय ट्रेक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया, हादसे में चालक की मौत हो गई।
पुलिस के मुताबिक मनीष सिंह निवासी ग्राम गौरी ने सूचना दी कि वह खेती किसानी का काम करता है। पिता प्रताप सिंह बरकडे गांव में रहने वाले गब्बी मरावी के खेत में ट्रैक्टर से जुताई करने के लिये गये थे।
लभेर नदी मुंगेहरा घाट के उपर खेत में टे्क्टर से जुताई करते समय लगभग 1 बजे ट्रेक्टर अनियंत्रित होकर मुंगेहरा घाट में नीचे तरफ पलट गया ट्रेक्टर पलटने से पिता प्रताप सिंह ट्रेक्टर के नीचे दब गये। दबने से उन्हे सिर , सीना एव कान में चोटे आई पिता को सीएचसी कुण्डम लाये जहाँ पर डॉक्टर ने चेक पिता प्रताप सिंह बरकडे 50 वर्ष को मृत घोषित कर दिया।
