राज्य में गन्ना विस्तार को गन्ना उद्योग विभाग ने दिया एनएफसीएसएफ को डीपीआर बनाने का निर्देश

पटना, 19 अप्रैल (वार्ता) राज्य में बंद पड़ी चीनी मिलों को खोलने के साथ ही 25 नई चीनी मिलों को स्थापित करने की दिशा में राज्य सरकार ने कार्रवाई शुरू कर दी है। गन्ना उद्योग विभाग ने नई चीनी मिलों के लिए चिन्हित जिलों में गन्ना विस्तार करने के लिए डीपीआर तैयार करने का निर्देश राष्ट्रीय सहकारी शक्कर कारखाना संघ (एनएफसी एसएफ) नई दिल्ली को दिया है।

राज्य सरकार ने सात निश्चय -3 के तहत बिहार के बंद चीनी मिलों को खोलने के साथ ही राज्य के विभिन्न जिलों में 25 नई चीनी मिलों की स्थापना करने का आदेश दिया है। इसको लेकर गन्ना उद्योग विभाग ने एनएफसीएसएफ के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किया है। विभाग ने नई चीनी मिलों के लिए चयनित जिलों में गन्ना विस्तार करने की तैयारी की है, जिससे चीनी मिलों को पर्याप्त मात्रा में गन्ना मिल सकें।

गन्ना उद्योग विभाग के ईख आयुक्त अनिल कुमार झा ने एनएफसीएसएफ के प्रबंध निदेशक के पास पत्र भेज कर गन्ना विस्तार करने के लिए डीपीआर तैयार करने का आग्रह किया है।

प्रथम चरण में सासामुसा, वारसलीगंज, वनमंखी, मढौरा, मोतीपुर, समस्तीपुर में चीनी मिलों की स्थापना होने की संभावना है। इसको देखते हुए गन्ना उद्योग विभाग ने इन जिलों में शीघ्र गन्ना विस्तार करने की तैयारी शुरू कर दिया है, जिससे इन जगहों में गन्ना का उत्पादन शुरू हो सके।

 

 

Next Post

ऊर्जा मंत्री ने किया शासकीय विद्यालय का औचक निरीक्षण

Sun Apr 19 , 2026
ग्वालियर :ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने तानसेन नगर स्थित शासकीय बालक माध्यमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों से चर्चा की और उन्हें स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह ने निरीक्षण के दौरान विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्थाओं और विद्यालयीन स्टाफ के सम्बन्ध में […]

You May Like