ऊर्जा मंत्री ने किया शासकीय विद्यालय का औचक निरीक्षण

ग्वालियर :ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने तानसेन नगर स्थित शासकीय बालक माध्यमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों से चर्चा की और उन्हें स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह ने निरीक्षण के दौरान विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्थाओं और विद्यालयीन स्टाफ के सम्बन्ध में जानकारी ली।

ऊर्जा मंत्री ने विद्यालय में अध्ययनरत छात्रों से चर्चा की। साथ ही छात्रों से पढ़ाई के बारे में पूछा। ऊर्जा मंत्री तोमर ने विद्यालय के प्राचार्य को निर्देश दिए कि वह पढ़ाई के साथ-साथ स्वच्छता के प्रति छात्रों में जागरूकता लाएं। इस दौरान ऊर्जा मंत्री ने विद्यालय में विद्यार्थियों के लिए पेयजल व्यवस्था के सम्बन्ध में वाटर कूलर लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्यालय की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने की बात उपस्थित प्राचार्य तथा अन्य सहकर्मियों से कही।

Next Post

विश्व विरासत दिवस” पर मोतीमहल में प्रदर्शनी शुरू, 7 दिन तक नि:शुल्क कर सकेंगे अवलोकन

Sun Apr 19 , 2026
ग्वालियर: विश्व विरासत दिवस के अवसर पर मोतीमहल में “हमारी धरोहर- हमारी पहचान” विषय को लेकर मध्यप्रदेश सहित अन्य राज्यों के पर्यटन स्थलों की छायाचित्र प्रदर्शनी लगाई गई। आमजन प्रदर्शनी को 7 दिनों तक नि:शुल्क देख सकेंगे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. जितेन्द्र शर्मा, प्राचार्य, पं. […]

You May Like