छतरपुर। पुलिस परिवार के बच्चों की शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए पुलिस लाइन परिसर में संचालित ‘दिशा लर्निंग सेंटर’ का निरीक्षण को पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने किया। उन्होंने उपस्थिति पंजी, पुस्तकें, कंप्यूटर, पेयजल, वातानुकूलन, सीसीटीवी और फर्नीचर जैसी व्यवस्थाओं का अवलोकन किया।
केंद्र में 23 नए कंप्यूटर सिस्टम और 20 टेबल-कुर्सियां जोड़ी गई हैं, जिससे कुल 37 कंप्यूटर अब संचालित हो रहे हैं। एसपी ने छात्रों से उनके पाठ्यक्रम, अध्ययन पद्धतियों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी पर चर्चा करते हुए मार्गदर्शन दिया।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विदिता ने भी विद्यार्थियों को प्रभावी पढ़ाई और परीक्षा सफलता के टिप्स दिए। उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और आवश्यकताओं की जानकारी प्राप्त की।
