बायपास पर ट्रक का टायर फटने के बाद एक किमी लंबा जाम लगा, सड़क पर फंसीं रहीं एम्बुलेंस और यात्री बसें

मुरैना: अंबाह के नए बायपास अप्रोच रोड पर ट्रक का टायर फटने से करीब एक किलोमीटर लंबा जाम लग गया। ओवरब्रिज के नीचे ट्रक सड़क के बीच में खड़ा हो गया, जिससे मुरैना-अंबाह मार्ग पर वाहनों की आवाजाही रुक गई। जाम में एम्बुलेंस और यात्री बसें भी फंस गईं। एक बुजुर्ग यात्री ने बताया कि वह डेढ़ घंटे से जाम में फंसे रहे।
ट्रक के रास्ते में खड़े होने के बाद कुछ वाहन चालक गलत साइड से मुरैना की ओर जाने लगे। इससे सामने से आ रहे वाहनों का रास्ता भी रुक गया और जाम बढ़ता गया। सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई।
अंबाह-मुरैना मार्ग पर शहर के बाहर बायपास रोड का काम चल रहा है। ठेकेदार को अप्रोच मार्ग पक्का बनाना था, लेकिन इसे कच्चा छोड़ दिया गया है। सड़क पर बड़े गड्ढे होने से वाहनों के टायर फटने जैसी घटनाएं होती रहती हैं।

Next Post

महाराणा प्रताप भवन में राजपूत समाज ने किया शस्त्र पूजन

Wed Oct 21 , 2026
भोपाल: विजयादशमी के अवसर पर चार इमली स्थित महाराणा प्रताप भवन में राजपूत समाज की ओर से शस्त्र पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान समाज के लोगों ने पारंपरिक विधि-विधान से शस्त्रों की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और समाज की खुशहाली की कामना की। कार्यक्रम में महिलाओं ने भी उत्साहपूर्वक […]

You May Like