आईपीएल आचार संहिता उल्लंघन के लिए पंड्या, नेहरा पर लगा जुर्माना

मुंबई, (वार्ता) इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के 56 मैच के दौरान धीमे ओवर रेट के लिए मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या और उनकी पूरी टीम तथा गुजरात टाइटंस के मुख्य कोच आशीष नेहरा पर आचार संहिता के उल्लंघन के लिए मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है

मंगलवार रात वानखेड़े स्टेडियम में मुम्बई इंडियंस और गुजरात टाइटन्स के बीच खेले गये मैच में धीमी ओवर गति के लिए हार्दिक पंड्या पर जुर्माना लगाया गया है। चूंकि आईपीएल की न्यूनतम ओवर-रेट अपराधों से संबंधित आचार संहिता के तहत उनकी टीम का सीजन का दूसरा अपराध है इसलिए पंड्या पर 24 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। इम्पैक्ट प्लेयर और कन्कशन सब्सटीट्यूट सहित मैच खेल रही टीम के सभी सदस्यों पर व्यक्तिगत रूप से छह लाख रुपये या उनकी संबंधित मैच फीस का 25 प्रतिशत, जो भी कम हो, जुर्माना लगाया गया।

वहीं गुजरात टाइटन्स के मुख्य कोच आशीष नेहरा पर आईपीएल आचार संहिता के उल्लंघन के लिए मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है और उन्हें एक डिमेरिट अंक भी मिला है। उन्होंने अनुच्छेद 2.20 के तहत लेवल 1 के अपराध को स्वीकार करते हुए मैच रेफरी की सजा को स्वीकार कर लिया।

Next Post

राशिफल-पंचांग : 08 मई 2025

Thu May 8 , 2025
पंचांग 08 मई 2025:- रा.मि. 18 संवत् 2082 वैशाख शुक्ल एकादशी गुरूवासरे दिन 1/43, उत्तराफाल्गुनी नक्षत्रे रात 10/17, हर्षण योगे रात 3/5, विष्टि करणे सू.उ. 5/27 सू.अ. 6/33, चन्द्रचार कन्या, पर्व- श्रीमोहिनी एकादशी व्रत, शु.रा. 6,8,9,12,1,4 अ.रा. 7,10,11,2,3,5 शुभांक- 8,0,5. ———————————————- आज जिनका जन्म दिन है- उनका आगामी वर्ष: बुधवार […]

You May Like