ओंकारजी दर्शन प्रशासन के लिए चुनौती,5 घंटे की लाइन

ओंकारेश्वर। साल के ‘वीक-एंड’ और छुट्टियों के महोत्सव में ओंकारेश्वर हाउसफुल हो गया है। 5 घंटे से ज्यादा समय ओंकारजी के दर्शन में लग रहे हैं। कोठी तक चार किमी दूर भी पार्किंग व्यवस्था फुल है। दर्शन के मैनेजमेंट में तब्दीली जरूरी है। लाइन में लगा श्रद्धालु 6 घंटे भी नित्य कर्म के लिए नहीं जा सकता। यह महत्वपूर्ण सुविधा प्रशासन श्रद्धा लोगों के लिए उपलब्ध नहीं करा पाया।

25 दिसंबर क्रिसमस की छुट्टी पर 50 हजार से अधिक श्रद्धालु ज्योतिर्लिंग ओंकारेश्वर के दर्शन करने के लिए पहुंचे। कामकाजी तबका इस हफ्ते में छुट्टियां लेप्स होने के डर से बच्चों के साथ बाहर निकल गए हैं। एक हफ्ते इसी तरह श्रद्धालु प्रतिदिन ओंकारेश्वर बड़ी संख्या में पहुंचने का अनुमान है ।

जरूरी इंतजाम

से चूका प्रशासन

दोपहर 12 बजे बाद पार्किंग स्थल गणेश नगर शिफ्ट करना पड़ रहा है। सामान्य दर्शन लाइन में लगे श्रद्धालु 4 -5 घंटे में ज्योतिर्लिंग दर्शन कर पा रहे हैं। व्यवस्थित लाइन ना लगने से श्रद्धालु परेशान होते हैं। लाइन में लगे श्रद्धालुओं को पानी और वाशरूम की व्यवस्था नहीं है। श्रद्धालु परेशान होते देखे जा सकते हैं। लाइन में लगे श्रद्धालु जहां खड़े होते हैं, वहां संभावित समय का नोटिस बोर्ड बनाकर लगाने से श्रद्धालु निश्चिंत होकर लाइन में खड़े रह सकते हैं।

मारपीट और विवाद बढ़े

बढ़ती हुई भीड़ को देखते हुए समय प्रबंधन जरूरी है। अभी इस प्रकार की व्यवस्था नहीं है कि लाइन मेंं लगने के बाद कितने समय में दर्शन होंगे पार्किंग को लेकर बढ़ती अव्यवस्था और अपर्याप्त इंतजाम अब विवाद का कारण बनते जा रहे हैं। कल पार्किंग स्थल पर एक वाहन द्वारा दूसरी गाड़ी को खरोंच लगने की मामूली बात पर यात्रियों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट की स्थिति तक पहुंच गई। दोनों पक्षों में तनाव बढऩे लगा, लेकिन मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों और टेंपो चालकों ने समय रहते हस्तक्षेप कर विवाद को शांत कराया, जिससे कोई बड़ी अप्रिय घटना टल गई।

कहीं भी पार्किंग कर रहे लोग

स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन द्वारा निर्धारित पार्किंग स्थलों पर उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण वाहन चालक जहां- तहां गाडिय़ां खड़ी करने को मजबूर हैं। पार्किंग स्थानों की कमी, स्पष्ट संकेतकों का अभाव और निगरानी न होने से अक्सर वाहनों को नुकसान पहुंचता है, जिससे यात्रियों में आक्रोश फैल जाता है।

पांच किमी दूर तक जाम

छुट्टियां, पुराने वर्ष की विदाई और नए वर्ष के आगमन पर श्रद्धालु नर्मदा स्नान ज्योतिर्लिंग दर्शन कर मनाने के लिए पहुंचेंगे। ऐसे में सुलभ दर्शन, पार्किंग व्यवस्था प्रशासन के लिए चुनौतीपूर्ण रहेगी। ओंकारेश्वर में सभी जगह श्रद्धालुओं की भीड़ नजर आ रही है। होटल, धर्मशाला , लाज, पार्किंग 5 किलोमीटर दूर कोठी तक हाउसफुल चल रही है ।

Next Post

सामुदायिक पुलिसिंग के अंतर्गत 10 दिवसीय “सृजन कार्यक्रम” का शुभारंभ

Thu Dec 25 , 2025
मंदसौर। महिला एवं बाल विकास अधिकारी ने बताया कि मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा सामुदायिक पुलिसिंग के अंतर्गत संचालित “सृजन कार्यक्रम” का शुभारंभ पुलिस कंट्रोल रूम, मंदसौर में किया गया। कार्यक्रम का आयोजन पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीणा के निर्देश एवं मार्गदर्शन में सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में किया गया । इस […]

You May Like