रक्षाबंधन पर बहन को सड़क का तोहफा दें विधायक 

भोपाल। रक्षाबंधन के मौके पर कांग्रेस ने बैरसिया विधायक विष्णु खत्री से विशनखेड़ी गांव की सड़क निर्माण की मांग पूरी करने की अपील की है। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता प्रवीण धौलपुरे ने कहा कि विशनखेड़ी गांव की एक महिला ने गांव को जोड़ने वाली अच्छी और पक्की सड़क बनवाने की मांग विधायक के सामने रखी है।

कांग्रेस का कहना है कि ग्रामीणों की यह मांग किसी विशेष सुविधा की नहीं, बल्कि बुनियादी जरूरत से जुड़ी हुई है। प्रवीण धौलपुरे ने विधायक से अपील करते हुए कहा कि रक्षाबंधन के अवसर पर बहन को सिर्फ आश्वासन या भाषण नहीं, बल्कि गांव तक पहुंचने के लिए पक्की सड़क का तोहफा दिया जाए।

Next Post

ग्वालियर में खास अंदाज में मनाया रक्षाबंधन

Fri Aug 28 , 2026
ग्वालियर। रक्षाबंधन के पर्व पर ग्वालियर में कांग्रेसजनों ने अमर ज्योति दृष्टिहीन बालिका छात्रावास पहुंचकर दृष्टिहीन बालिकाओं के साथ रक्षाबंधन का त्योहार मनाया। इस दौरान कांग्रेसजनों ने बालिकाओं के साथ समय बिताया और सेवा, सम्मान, रक्षा एवं सहयोग का संकल्प लिया। कार्यक्रम में सांसद अशोक सिंह, कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रभु […]

You May Like

Play sound