69वी राज्य स्तरीय शालेय बॉक्सिंग प्रतियोगिता शुरू, निकला आकर्षक मार्च पास्ट

ग्वालियर : जिला खेल परिसर में पाँच दिवसीय 69वीं राज्य स्तरीय शालेय बॉक्सिंग प्रतियोगिता की शुरुआत हुई। सांसद भारत सिंह कुशवाह ने प्रतियोगिता का ध्वज फहराकर, आसमान में रंगीन गुब्बारे छोड़कर एवं दीप प्रज्ज्वलन कर शालेय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का उदघाटन किया। समारोह की अध्यक्षता जिला पंचायत की अध्यक्ष दुर्गेश कुँवर सिंह जाटव ने की।

जिला खेल परिसर में बालक एवं बालिकाओं के लिए 17 व 19 आयु वर्ग में आयोजित इस शालेय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में प्रदेश के सभी 10 संभागों से आए लगभग 500 छात्र-छात्राएं अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। यह प्रतियोगिता 26 सितंबर तक चलेगी। उदघाटन अवसर पर सभी संभागों के ग्रामीणों ने आकर्षक मार्च पास्ट कर खेलों के प्रति अपने जज्बे का परिचय दिया। इस अवसर पर पद्माराजे कन्या उमावि एवं शासकीय कन्या उमावि मामा का बाजार की छात्राओं ने रंगारंग एवं मनोहारी सामूहिक नृत्य प्रस्तुत कर समा बांध दिया।

Next Post

दिल्ली पुलिस ने नए शुभंकर के साथ की नवरात्र सुरक्षा पहल की शुरुआत

Tue Sep 23 , 2025
नयी दिल्ली 23 सितंबर (वार्ता) दिल्ली पुलिस ने इस वर्ष नवरात्र में नौ दिनों के लिए विशेष सुरक्षा अभियान शुरू किया है। इस पहल में सुरक्षा एवं एकता के प्रतीक के रूप में डिज़ाइन किया गया एक नया शुभंकर “शक्ति सुरक्षा” प्रस्तुत किया गया है। यह पहल महिला पुलिस कर्मियों […]

You May Like