बरगवां रेलवे स्टेशन के प्रवेश द्वार पर लबालब पानी

बरगवां : बरगवां रेलवे स्टेशन जाने वाला मार्ग इन दिनों बदहाली की तस्वीर पेश कर रहा है। स्टेशन के प्रवेश द्वार पर ही बारिश का पानी लबालब भरा है और सड़क कीचड़ से पट गई है। हालात ऐसे हैं कि पैदल राहगीरों से लेकर दोपहिया वाहन चालकों तक को बेहद सावधानी से गुजरना पड़ रहा है। फिसलन के चलते दुर्घटना का खतरा लगातार बना हुआ है।
ओवरब्रिज निर्माण के कारण लंबे समय से आवागमन प्रभावित है। स्टेशन और स्टेशन बाजार की ओर जाने वालों को वैकल्पिक रास्तों से लंबा चक्कर लगाना पड़ रहा है। इसी बीच बारिश ने मुख्य मार्ग की हालत और बिगाड़ दी है। जगह-जगह जमा पानी और कीचड़ ने लोगों की परेशानी दोगुनी कर दी है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशन तक पहुंचने वाले मार्ग की जलनिकासी को लेकर जिम्मेदार एजेंसियां गंभीर नहीं हैं।

मिली जानकारी के अनुसार 25 तारीख से बंद पड़े मार्ग को करीब एक सप्ताह में छोटे वाहनों के लिए चालू किए जाने की उम्मीद है। यदि ऐसा होता है तो स्थानीय लोगों को लंबा चक्कर लगाने से राहत मिल सकती है और स्टेशन तक आवागमन कुछ हद तक सुगम होगा। लोगों ने मांग की है कि मार्ग खुलने से पहले जलनिकासी, कीचड़ हटाने और सड़क को सुरक्षित बनाने के तत्काल इंतजाम किए जाएं। उनका कहना है कि सिर्फ रास्ता खोलना पर्याप्त नहीं, बल्कि सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करना भी जिम्मेदारों की प्राथमिकता होनी चाहिए।

Next Post

जल जमाव से हर्रई पूर्व की सड़क क्षतिग्रस्त

Sun Aug 30 , 2026
सिंगरौली : नगर पालिक निगम सिंगरौली के वार्ड क्रमांक 31 हर्रई पूर्व के शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय के समीप मार्ग में लगातार पानी भरने से सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है। हर्रई पूर्व के रहवासियों ने बताया कि विद्यालय के सामने 12 मास सड़क पर पानी जमा रहता है। जिसके कारण […]

You May Like

Play sound