शक्ति वॉकथन का हुआ आयोजन

जबलपुर:अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 08 मार्च को महाप्रबंधक कार्यालय से रेल उमंग सामुदायिक भवन, मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय प्रांगण तक शक्तिवॉक वॉकथन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिला सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा समाज और कार्यस्थल पर महिलाओं की सक्रिय भागीदारी को प्रोत्साहित करना था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी एस.डी. पाटीदार ने हरी झंडी दिखाकर शक्तिवॉक को रवाना किया।

इस अवसर पर उन्होंने भारतीय रेलवे में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका, उनकी बढ़ती भागीदारी तथा समाज निर्माण में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में उप मुख्य कार्मिक अधिकारी राहुल श्रीवास्तव, उप सचिव (गोपनीय) मुख्यालय शबाना अली खान सहित अन्य महिला वक्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए महिला सशक्तिकरण और समान अवसरों के महत्व पर बल दिया। इस अवसर पर उप मुख्य कार्मिक अधिकारी संजय कुमार, सहायक कार्मिक अधिकारी डी.के. शुक्ला, अभय गुप्ता, सचिपति नंदन, महिला कर्मचारीगण, आरपीएफ कर्मी, स्काउट एवं गाइड के सदस्य, कल्याण निरीक्षक तथा बड़ी संख्या में कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Next Post

रेल कर्मचारियों को देनी होगी संपत्ति की जानकारी

Mon Mar 9 , 2026
जबलपुर : रेलवे बोर्ड ने सभी जोन के गैर राजपत्रित कर्मचारियों को अपनी अचल संपत्ति का विवरण अनिवार्य रूप से देने के निर्देश दिए हैं। ग्रुप सी के कर्मचारियों को अपनी संपत्ति का वार्षिक विवरण देना होगा, जो पहली नियुक्ति के तीन महीने के भीतर और हर साल जनवरी में […]

You May Like