रक्षाबंधन पर फालिया लेकर घूम रहा हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

इंदौर:रक्षाबंधन के दिन सदर बाजार क्षेत्र में एक हिस्ट्रीशीटर फालिया लेकर सार्वजनिक स्थान पर घूमता मिला. पुलिस की गश्त के दौरान नजर पड़ने पर टीम ने उसे घेराबंदी कर पकड़ा. आरोपी के खिलाफ पहले से करीब 15 मामले दर्ज हैं.44 वर्षीय आरोपी भरत सुनहरे, निवासी 141/3 गणेश मंदिर के पास, जूनारिसाला है. वह शुक्रवार को रक्षाबंधन के दिन क्षेत्र में फालिया लेकर घूम रहा था. त्योहार के दौरान महिलाओं और आम लोगों की सुरक्षा को देखते हुए थाना सदर बाजार की बीट पार्टियों और गश्ती दल को विशेष निगरानी के निर्देश दिए थे.

गश्त के दौरान पुलिस को आरोपी हथियार लेकर घूमता दिखाई दिया. पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया. उसके खिलाफ हथियार रखने के मामले में प्रकरण दर्ज किया है. पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार भरत सुनहरे के खिलाफ पूर्व में करीब 15 अपराध दर्ज हैं और ये मामले विचाराधीन हैं. मामले में सदरबाजार थाना प्रभारी पीएल शर्मा ने नव भारत को बताया कि रक्षाबंधन को देखते हुए थाना क्षेत्र में विशेष गश्त लगाई गई थी. इसी दौरान एक व्यक्ति फालिया लेकर घूमता मिला, जिसे तत्काल गिरफ्तार कर उसके खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है.

Next Post

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान: मैदानी स्थिति जानी, जनता से लिया सीधा फीडबैक

Sat Aug 29 , 2026
जबलपुर: मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत आज शनिवार को केंट विधानसभा क्षेत्र में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों केअलग-अलग दलों ने नागरिकों से सीधे संवाद कर शासकीय योजनाओं और कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की मैदानी स्थिति जानी। व्यवस्थाएं जांची। जनता से सीधा फीडबैक लिया। स्कूलों, आँगनवाड़ी केंद्रों स्वास्थ्य केंद्रों, राशन दुकानों और […]

You May Like