सीहोर। अग्रिम रूप से कर जमा करने वाले नागरिकों का प्रोत्साहन बढ़ाने नपा अध्यक्ष प्रिंस विकास राठौर द्वारा उनका सम्मान किया गया. समय से पहले अग्रिम कर जमा करने वाले विरेन्द्र जैन व अन्य नागरिकों को सम्मानित किया गया.
नपाध्यक्ष ने उन सभी वरिष्ठ नागरिकों के प्रति भी कृत्यज्ञता व्यक्त की जिनके द्वारा नगर विकास कार्यों के लिए समय पर कर जमा किया गया है. उन्होंने कहा कि जो नागरिक अग्रिम कर जमा करते हैं, वे नगर के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं और ऐसे जिम्मेदार नागरिकों का सम्मान करना नपा का कर्तव्य है.
सीएमओ सुधीर सिंह ने नगरवासियों से अपील की है कि शनिवार को लोक अदालत में अधिक से अधिक लोग समय पर अपना कर जमा करें ताकि नगर में स्वच्छता, सड़क, प्रकाश व्यवस्था और अन्य विकास कार्यों को बेहतर तरीके से किया जा सके.
