कुल्हाड़ी सहित धराया हत्या का फरार आरोपी

आष्टा। सिद्दीकगंज पुलिस ने धरमपुरी दोहरे हत्याकांड के फरार आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया. पुलिस के अनुसार 6 मार्च 2026 को वन भूमि के पुराने विवाद और एक लड़के के एक्सीडेंट की रंजिश को लेकर ग्राम धरमपुरी में परीक्षा देने जा रहे कुलदीप पिता जगदीश और शीतल पिता जगदीश की घात लगाकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में थाना सिद्दीकगंज में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई थी. पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पहले ही चार आरोपियों हेमंत उर्फ संजू पिता हरीसिंह, सेवंताबाई पति हरीसिंह मालवीय, हरीसिंह पिता गंगाराम मालवीय और हेमलता बाई पति हेमंत को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. फरार आरोपी कमल सिंह पिता उमरावसिंह गुणवान निवासी ग्राम खजूरिया कासम को पुलिस ने मुखबिर की सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर गिरफ्तार कर लिया. आरोपी से घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद की गई है. गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया.

 

Next Post

फर्जी रसीद बनाने वाला कियोस्क संचालक गिरफ्तार

Sat Mar 14 , 2026
सतना : एमपी ऑनलाइन के कियोस्क संचालक ने ग्राहक से ढाई हजार रु की चालान राशि हड़प ली और उसे धोखे में रखते हुए महज 1 रु का ऑनलाइन भुगतान ही किया. इतना ही नहीं बल्कि रसीद में हेराफेरी कर भुगतान राशि को ढाई हजार बना दिया गया. नयाब तहसीलदार […]

You May Like