बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में स्वच्छता उत्सव का आयोजन 

सागर। शासकीय बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज मे स्वच्छता उत्सव के तहत सामुदायिक भागीदारी एवं श्रमदान के माध्यम से स्वच्छता अभियान संचालित किया गया।अभियान के सातवें दिन महाविद्यालय के बॉयज़ हॉस्टल एवं उसके आसपास स्वच्छता कार्य किया गया। इस अवसर पर अभियान के नोडल अधिकारी डॉ. एस.पी. सिंह, बॉयज़ हॉस्टल वॉर्डन डॉ. सत्येन्द्र उइके, डॉ. ब्रजभान अहिरवार, डॉ. जितेन्द्र सिंह दांगी, डॉ. भीकम पटेल, डॉ. सौरभ जैन, मेडिकल छात्र, आउटसोर्स एजेंसी के कर्मचारी विशाल विश्वकर्मा, ऋषभ दुबे, सो्नु चुटीले, तथा हाउसकीपिंग स्टाफ ने सक्रिय रूप से भाग लिया और सफाई कार्य में योगदान देते हुए स्वच्छता का संदेश दिया।

महाविद्यालय के डीन डॉ. पी.एस. ठाकुर ने कहा कि स्वच्छता उत्सव का आयोजन शासन द्वारा किया गया एक अति सराहनीय कदम है। इसमें सभी को बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। जिस स्थान पर हम रहते हैं, वहाँ की स्वच्छता अत्यंत आवश्यक है। स्वच्छ वातावरण से बीमारियों का खतरा कम होता है, रोगों की रोकथाम होती है और समाज स्वस्थ रहता है।

Next Post

सरकारी अस्पताल में सैम्पल कलेक्शन अव्यवस्थित, मरीज परेशान

Tue Sep 23 , 2025
शमशाबाद। शासन द्वारा मरीजों को निःशुल्क जांच सुविधा देने के लिए सरकारी अस्पतालों में सैम्पल कलेक्शन की व्यवस्था की गई है, जिसका ठेका निजी कंपनियों को दिया गया है. लेकिन शमशाबाद शासकीय अस्पताल में यह व्यवस्था पूरी तरह अव्यवस्थित हो चुकी है. नटेरन क्षेत्र का ठेका कर्मचारी दो दिन छोड़कर […]

You May Like