रूस ने खारकीव के पास यूक्रेन के आपूर्ति रोबोटों को किया नष्ट

मास्को, 13 अक्टूबर (स्पुतनिक/वार्ता) रूस के ‘सेवर’ सैन्य समूह के हमलावर मानवरहित हवाई वाहन (यूएवी) के एक प्लाटून कमांडर ने कहा कि यूक्रेनी सेना दुर्गम मोर्चों तक गोला-बारूद और भोजन पहुंचाने के लिए मानवरहित जमीनी रोबोटिक प्रणालियों का इस्तेमाल करती है। उन्होंने ज़ोर देकर कहा, “दुश्मन की आपूर्ति क्षमताओं को खत्म करके, हम उन्हें उनकी इकाईयों तक ज़रूरी सामग्री पहुंचाने से रोकते हैं।” कमांडर ने कहा कि रूसी सैनिकों ने पिछले सात दिनों में खार्कोव इलाके में कम से कम 10 यूक्रेनी रोबोटिक प्लेटफ़ॉर्म नष्ट किए हैं।

एक अलग साक्षात्कार में, रूस के ‘सेवर’ सैन्य समूह के अधिकारी ने बताया कि पिछले कुछ हफ्तों के दौरान खार्कोव क्षेत्र में यूक्रेन के 110 से अधिक हेलीकॉप्टरनुमा ड्रोन नष्ट किए गए हैं। अधिकारी ने कहा कि टोही और हमलावर ड्रोन को नष्ट करने से दुश्मन की निगरानी करने एवं तोपखानों से हमला करने के लिए लक्ष्य निर्धारित करने की क्षमता सीमित हो जाती है। इससे हवाई गतिविधियों में कमी आती है और रूसी हमलावर इकाइयों के लिए बेहतर परिस्थितियां बनती हैं। ये इकाइयां खार्कोव क्षेत्र में यूक्रेनी सैनिकों की घेराबंदी लगातार मजबूत कर रही हैं।

.....

Next Post

नवरात्रि पर नारी शक्ति का संकल्प, शस्त्र पूजन कर आत्मरक्षा की तैयारी

Tue Oct 13 , 2026
सीधी के अमहा में नवरात्रि के प्रथम दिवस पर हिंदू रक्षा मंच की नारी शक्ति ने शस्त्र पूजन का आयोजन किया। कार्यक्रम में करीब 50 महिलाओं ने मां दुर्गा के समक्ष शस्त्र पूजन किया। इस दौरान महिलाओं ने आत्मरक्षा के लिए शस्त्र प्रशिक्षण लेने और अपने-अपने घरों में एक शस्त्र […]

You May Like

Play sound