इंदौर:शहर कांग्रेस द्वारा भागीरथपुरा के पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिया आज राजबाड़ा पर धरना आंदोलन किया जाएगा. धरना आंदोलन का नेतृत्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करेंगे. शहर के भागीरथपूरा में दूषित पानी से अभी तक 31 लोगों की मौत हो चुकी है.शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे, जिला अध्यक्ष विपिन वानखेड़े एवं विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 1 के प्रभारी दीपू यादव ने बताया कि भागीरथपुरा में जहरीले पानी की घटना के हर पीड़ित परिवार को एक करोड रुपए का मुआवजा, सरकारी नौकरी और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग की है. साथ ही कांग्रेस की मांग है कि शहर की जनता को शुद्ध और स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जाए, ताकि शहर में कहीं भी और भागीरथपुरा जैसा हादसा नहीं हो.
उक्त घटना के जिम्मेदार प्रदेश नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और महापौर पुष्यमित्र भार्गव द्वारा इस्तीफा दिया जाएं. ध्यान रहे कि कांग्रेस ने न्याय यात्रा निकालकर पीड़ितों को न्याय देने की लगातार मांग कर रही है. राज्य सरकार द्वारा अभी तक मृतकों के परिवार को मुआवजा घोषित नहीं किया गया है. जिला रेड क्रॉस सोसाइटी के फंड से मात्र 2-2 लाख रुपए की राहत राशि दी गई है. उक्त मांगों को लेकर कांग्रेस द्वारा 3 फरवरी को दोपहर 4 बजे से राजवाड़ा पर धरना दिया जाएगा। धरने में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, प्रभारी सचिव उषा नायडू, पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा भी शामिल होंगे.
