रीवा-आनंद विहार एक्सप्रेस की समय-सारिणी में बदलाव

जबलपुर। रीवा और आनंद विहार टर्मिनल के बीच चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेनों की समय-सारिणी में आंशिक संशोधन किया गया है। उत्तर रेलवे के बदलाव के अनुसार गाड़ी संख्या 12427 रीवा-आनंद विहार एक्सप्रेस रीवा से पहले की तरह शाम 4.20 बजे रवाना होगी। संशोधित समय के अनुसार ट्रेन गाजियाबाद सुबह 6.18 बजे पहुंचेगी और 6.20 बजे रवाना होगी। आनंद विहार टर्मिनल पर इसका आगमन सुबह 6.55 बजे निर्धारित किया गया है। नई समय-सारिणी 28 अक्टूबर 2026 से लागू हो गई है।

वापसी में कई स्टेशनों पर बदलाव

वापसी में गाड़ी संख्या 12428 आनंद विहार-रीवा एक्सप्रेस रात 10.10 बजे रवाना होगी। गाजियाबाद में इसका आगमन रात 10.40 बजे और प्रस्थान 10.42 बजे होगा, जबकि अलीगढ़ जंक्शन पर यह रात 11.50 बजे पहुंचेगी और 11.52 बजे रवाना होगी। अगले दिन झिंझक, कानपुर सेंट्रल, फतेहपुर, सिराथू और प्रयागराज जंक्शन पर भी संशोधित समय लागू रहेगा। कानपुर सेंट्रल पर ट्रेन सुबह 3.20 बजे पहुंचेगी और 3.25 बजे रवाना होगी, जबकि प्रयागराज जंक्शन पर सुबह 6.05 बजे आगमन और 6.10 बजे प्रस्थान होगा। अन्य स्टेशनों पर समय पहले की तरह रहेगा। यात्रियों को यात्रा से पहले संशोधित समय की पुष्टि करने की सलाह दी गई है।

Next Post

जेल प्रहरी के कपड़ों और जूतों में मिले बीड़ी-तंबाकू के पैकेट, विभागीय जांच शुरू

Wed Oct 28 , 2026
इंदौर. जिला जेल के मुख्य द्वार पर तलाशी के दौरान एक प्रहरी के पास से बीड़ी और तंबाकू के पैकेट मिलने का मामला सामने आया है. आरोप है कि ये सामान जेल के भीतर बंद कैदियों तक पहुंचाने के लिए छिपाकर ले जाया जा रहा था. चरस मिलने की बात […]

You May Like