ऑडी इंडिया ने भारत में शुरू की ऑल-न्यू ऑडी क्यू3 की स्थानीय असेंबली

मुंबई, 25 सितंबर (वार्ता) जर्मनी की लग्जरी कार निर्माता कंपनी ऑडी ने शुक्रवार को महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर स्थित एसएवीडब्लूआईपीएल संयंत्र में ऑल-न्यू ऑडी क्यू3 की असेंबलिंग शुरू कर दी। भारतीय बाजार में ऑल-न्यू ऑडी क्यू3 इस साल 16 अक्टूबर को उतारी जाएगी।

स्कोडा ऑटो फॉक्सवैगन इंडिया के प्रबंधन निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीयूष अरोड़ा ने कहा, “ऑल-न्यू ऑडी क्यू3 का उत्पादन शुरू होना देश में हमारे ग्रुप के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। यह हमारे छत्रपति संभाजीनगर संयंत्र की मजबूत क्षमता को दिखाता है। हमें गर्व है कि हम भारत में नई ऑडी क्यू3 उसी उच्च गुणवत्ता, सटीकता और अभियांत्रिकी उत्कृष्टता के साथ बना रहे हैं, जो ऑडी को दुनियाभर में परिभाषित करती है।”

ऑल-न्यू ऑडी क्यू3 में 2.0-लीटर का पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह कंपनी के क्वॉट्रो ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम से लैस है। ऑडी ने इस कॉम्पैक्ट लग्जरी एसयूवी में सेगमेंट में सबसे पहले आने वाले कई फीचर और प्रौद्योगिकी दी है। जो आधुनिक लग्जरी कार खरीदारों के लिए इसे और आकर्षक बनाती है।

ऑडी इंडिया के ब्रांड डायरेक्टर बलबीर सिंह ढिल्लों ने कहा, “आज हमारे लिए एक बेहद खास दिन है। हम उत्पादन की शुरुआत कर रहे हैं और ऑल-न्यू ऑडी क्यू3 के लॉन्च की तरफ एक और अहम कदम बढ़ा रहे हैं। ऑडी क्यू3 हमेशा से ब्रांड का एक अहम प्रवेश-द्वार रहा है। इसकी यह नई पीढ़ी अपने खास डिजाइन, नई प्रौद्योगिकी और परिवर्तनशीलता के साथ इसी सफलता को आगे बढ़ाएगी।”

उन्होंने कहा कि ऑल-न्यू ऑडी क्यू3 भारतीय बाजार में कंपनी के विकास के लिए एक मजबूत उत्प्रेरक साबित होगी। यह ज्यादा ग्राहकों तक पहुंचने में मददगार होगी।
ग्राहक ऑल-न्यू ऑडी क्यू3 को ऑडी इंडिया की वेबसाइट, मायऑडी कनेक्ट ऐप या ऑडी इंडिया के डीलरशिप के माध्यम से बुक कर सकते हैं।

.....

Next Post

21 साल बाद सरकारी बस सेवा की वापसी, यात्रियों और ड्राइवर्स ने बताया कैसा रहा पहला सफर

Fri Sep 25 , 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश में 21 साल बाद एक बार फिर सरकारी बस सेवा शुरू हुई है। मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के तहत शुरू हुई इन बसों में यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं दी जा रही हैं। सेवा की शुरुआत के बाद हमने बस में सफर कर रहे यात्रियों और ड्राइवर्स से बात […]

You May Like