नशामुक्ति के संदेश के साथ सिंगरौली पुलिस की मैराथन

सिंगरौली: युवाओं को नशे से दूर रख स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से सिंगरौली पुलिस ने गुरुवार को “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के तहत जागरूकता मैराथन का आयोजन किया। पुलिस अधीक्षक षियाज़ के.एम. के मार्गदर्शन में आयोजित इस मैराथन में पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों, महिला पुलिस बल और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर नशामुक्त समाज बनाने का संकल्प दोहराया।

करीब तीन किलोमीटर लंबी मैराथन पुलिस अधीक्षक कार्यालय से शुरू होकर राजमाता चुनकुमारी स्टेडियम तक निकाली गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा का थाना प्रभारी नवानगर निरीक्षक राकेश साहू ने पौधा भेंट कर स्वागत किया। इसके बाद एएसपी श्री सिन्हा ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ को रवाना किया तथा सभी प्रतिभागियों को नशे से दूर रहने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने की शपथ दिलाई।

आयोजन की खास बात यह रही कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा स्वयं भी पूरी मैराथन में प्रतिभागियों के साथ दौड़े। इससे युवाओं और पुलिस बल का उत्साह बढ़ा। पूरे मार्ग में प्रतिभागियों ने “नशे से दूरी है ज़रूरी”, “स्वस्थ युवा–सशक्त भारत” और “से नो टू ड्रग्स” जैसे नारों के माध्यम से आमजन को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया।
मैराथन में उप निरीक्षक पवन सिंह, शिवम सिंह, विनय प्रकाश शुक्ला, रूपा अग्निहोत्री, सूबेदार आशिष तिवारी सहित पुलिस अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में प्रतिभागी शामिल हुए। सिंगरौली पुलिस ने आमजन से अपील की कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और परिवार व समाज को भी नशामुक्त, स्वस्थ और सुरक्षित बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।

Next Post

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में उतार-चढ़ाव, वृहत बाजार में बिकवाली का जोर

Thu Jul 30 , 2026
मुंबई, 30 जुलाई (वार्ता) घरेलू शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में प्रमुख सूचकांकों में उतार-चढ़ाव है जबकि वृहत बाजार पर बिकवाली का दबाव है। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स पिछले कारोबारी दिवस के मुकाबले 50.67 अंक गिरकर 77,638.66 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 62.26 […]

You May Like