सागर। शहर की प्रसिद्ध आवासीय कॉलोनी मोहन एनक्लेव में एक दिव्य धार्मिक आयोजन हुआ श्री राधा रानी जू एवं श्री बाँके बिहारी जू के विग्रहों सहित दिव्य श्री नर्मदेश्वर महादेव शिवलिंग की प्राण-प्रतिष्ठा का पावन समारोह श्रद्धा, भक्ति एवं उल्लास के साथ संपन्न हुआ
आयोजन की शुरुआत 22 जनवरी, गुरुवार को प्रातः 9:30 बजे भव्य कलश यात्रा से हुई जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए 23 जनवरी 2026, बसंतोत्सव के पावन अवसर पर विधिवत प्राण-प्रतिष्ठा समारोह आयोजित किया गया इसके पश्चात इस शुभ अवसर पर सायं 4 बजे से 9 बजे तक संगीतामय ‘राधे-राधे’ कीर्तन संध्या का आयोजन किया गया, वहीं श्रद्धालुओं हेतु भोजन प्रसादी की व्यवस्था भी की गई यह आयोजन मंदिर परिसर, मोहन एनक्लेव कॉलोनी, रॉयल पैलेस होटल के पास, राजघाट रोड, सागर में संपन्न हुआ नर्मदेश्वर शिवलिंग को जबलपुर नर्मदा तट से लाकर विधिवत प्राण प्रतिष्ठा की गई कार्यक्रम में राधे राधे संकीर्तन,भजन संध्या एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए इस धार्मिक कार्यक्रम में विधायक शैलेन्द्र जैन विधायक प्रदीप लारिया भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी न.पा अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार मंत्री प्रतिनिधि
आकाश सिंह राजपूत पूर्व विधायक सुनील जैन जी डॉ अनिल तिवारी, अखिलेश मोनी केशरवानी, शैलेश केसरवानी आलोक अग्रवाल रिशांक तिवारी अनिल चौदह एवं शहर के गणमान्य नागरिक इस आयोजन में शामिल हुए इस गरिमामय धार्मिक आयोजन को सफल बनाने हेतु कल्पधाम ग्रुप के डायरेक्टर रमेश चौरसिया, पुरुषोत्तम चौरसिया, अंकुर चौरसिया एवं कल्पधाम ग्रुप की पूरी टीम ने सभी का आभार व्यक्त किया।
