बेगमगंज में विकासखंड स्तरीय विज्ञान मेला संपन्न, विद्यार्थियों ने दिखाया नवाचार

बेगमगंज। राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल के मार्गदर्शन में शासकीय पीएमश्री कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में विकासखंड स्तरीय विज्ञान, गणित, पर्यावरण एवं सामाजिक विज्ञान प्रदर्शनी सह मेले का आयोजन भव्य रूप से संपन्न हुआ। मेले में विकासखंड के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने अपनी वैज्ञानिक सोच, रचनात्मकता और नवाचार का प्रभावी प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विकासखंड शिक्षा अधिकारी राजेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि विकसित भारत के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए प्रदूषण मुक्त भविष्य और पर्यावरण संरक्षण सर्वोच्च प्राथमिकता है। बीआरसीसी अर्जुन सिंह सिसोदिया ने विज्ञान के व्यावहारिक महत्व पर प्रकाश डाला।

प्रदर्शनी में पवन चक्की, फैक्ट्री एयर प्यूरीफायर, सतत कृषि एवं गणितीय मॉडल विशेष आकर्षण रहे। कार्यक्रम का संचालन दीपक सोनी ने किया। निर्णायक मंडल में अनिल सिंह चौहान व अंजू जैन रहीं। चयनित विद्यार्थी जिला स्तर के लिए भेजे जाएंगे।

 

Next Post

मध्यप्रदेश ग्रामीण बैंक में चोरी के प्रयास के बाद पुलिस सक्रिय

Fri Jan 9 , 2026
सतना: उचेहरा के मध्य प्रदेश ग्रामीण बैंक का ताला टूटने के उपरान्त पुलिस ने जगह जगह सघन चेकिंग की, साथ ही उचेहरा से सतना तक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले हैं। इसके अलावा पुलिस और बैंकर्स की बैठक भी हुई है।गौरतलब है कि मंगलवार और बुधवार की दरम्यानी रात अज्ञात […]

You May Like