ट्रक चालक 32 क्विंटल मूंगफली लेकर फरार

उज्जैन। व्यापारी ने 23 दिन पहले ट्रक चालक के साथ लाखों रुपए की मंगूफली चित्तौडग़ढ़ और ब्यावर के लिये रवाना की। चार दिन बाद भी ट्रक ठिकाने पर नहीं पहुंचा तो व्यापारी ने तलाश शुरू की। चालक का ता नहीं चलने पर मामले की शिकायत पुलिस की। चालक के खिलाफ अमानत में खयानत का प्रकरण दर्ज किया है।

खाचरौद के आदेश्वर गली में रहने वाला मोहम्मद आवेश पिता मोहम्मद रईस पटेल उन्हेल थाना क्षेत्र के पिपलिया मोलू चौराहा से मूंगफली का कारोबार करता है। उसका माल मध्यप्रदेश से राजस्थान तक पहुंचता है। 19 सितंबर को उसने 32 क्विंटल मूंगफली ट्रक चालक ज्ञानचंद मीणा निवासी सवाई माधोपुर के साथ चित्तौडगढ़ और ब्यावर के लिये रवाना की थी। चार दिन बाद मंूगफली संबंधित व्यापारियों तक नहीं पहुंची तो उन्होने मोहम्मद आवेश से संपर्क किया। चालक की जानकारी जुटाई गई तो वह लापता था। उसका मोबाइल भी स्वीच ऑफ मिला। कुछ दिनों तक चालक का पता लगाया गया लेकिन नहीं मिलने पर लिखित शिकायत उन्हेल थाना पुलिस से की गई। पुलिस ने सभी तथ्यों को एकत्रित करने के बाद 6 अक्टूबर की रात मामले में चालक के खिलाफ अमानत में खयानत का प्रकरण दर्ज कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी चालक का पता लगाया जा रहा है। एक टीम सवाई माधोपुर भेजी जायेगी। माना जा रहा है कि चालक ने 32 क्विंटल मंूगफली उन्हेल से भरने के बाद किसी दूसरी जगह ठिकाने लगा दी है। मंूगफली की कीमत 1 लाख 21 हजार रूपये से अधिक है। लाभ कमाने के उद्देश्य से चालक ने अमानत में खयानत को अंजाम दिया है। उसकी गिरफ्तारी के बाद पुलिस उस स्थान तक पहुंचेगी, जहां उसने मंूगफली को ठिकाने लगाया है, जिसकी बरामदगी के प्रयास भी किये जायेंगे।

Next Post

सीवरेज के गंदे पानी में उतरे पार्षद, सडक़ को बना दिया ‘प्रदर्शन स्थल’

Thu Oct 8 , 2026
उज्जैन। पीपलीनाका से मंगलनाथ गढ़ कालिका जाने वाली सडक़ पर स्कूली बच्चे राहगीर और वाहन चालक निकलते हैं तो परेशानी का सामना करते हैं। सडक़ निर्माण चल रहा है ऐसे में वहां पर एक बड़ा गड्ढा तालाब का रूप ले चुका है। क्षेत्र के बीजेपी पार्षद ने अधिकारियों को फोन […]

You May Like