सतना : एमपी ऑनलाइन के कियोस्क संचालक ने ग्राहक से ढाई हजार रु की चालान राशि हड़प ली और उसे धोखे में रखते हुए महज 1 रु का ऑनलाइन भुगतान ही किया. इतना ही नहीं बल्कि रसीद में हेराफेरी कर भुगतान राशि को ढाई हजार बना दिया गया. नयाब तहसीलदार बरौंधा द्वारा की गई शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया.
मझगवां थाना प्रभारी आदित्य नारायण धुर्वे से प्राप्त जानकारी के अनुसार वृत बरौंधा तहसील मझगवां में पदस्थ नायब तहसीलदार डॉ. सुदामा प्रसाद कोल द्वारा शिकायत की गई थी.
जिसके अनुसार खुशी एमपी ऑनलाइन कियोस्क के संचालक अजय कुमार रजक पिता केशन उम्र 25 वर्ष निवासी मझगवां तहसील के सामने द्वारा धोखधड़ी करते हुए फर्जी रसीद तैयार की गई. बताया गया कि 2 हजार 500 रु के चालान में कियोस्क संचालक द्वारा केवल 1 रुपए ही जमा किया गया था. इतना ही नहीं बल्कि उक्त चालान में 1 रुपए के स्थान पर फर्जी तौर पर परिवर्तन कर 2 हजार 500 रु अंकित कर दिया गया. जिसके बाद उक्त रसीद रसीद को नायब तहसीलदार को सौंप दिया गया. मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस द्वारा प्रकरण दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया. इसी कड़ी में धोखाधड़ी करने में प्रयुक्त कंप्यूटर, प्रिंटर, माउस और की बोर्ड को भी जब्त कर लिया गया.
