श्योपुर में आवदा डैम ओवरफ्लो, क्वारी नदी उफान पर, विजयपुर-टेटरा मार्ग बंद किया

श्योपुर: श्योपुर का आवदा डैम अपनी 45 फीट की भराव क्षमता के बाद ओवरफ्लो हो गया है। डैम से पानी बहने के कारण आसपास के इलाकों को खतरा हो गया है।
श्योपुर तहसील के अलावा कराहल, विजयपुर और वीरपुर में भारी बारिश हो रही है। प्रशासन ने नदी-नालों और जलभराव वाले क्षेत्रों में लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। पुलिस और प्रशासन की टीमें भी संवेदनशील जगहों पर तैनात की गई हैं।
क्वारी नदी के बढ़ते जलस्तर से विजयपुर-टेटरा मार्ग बंद
विजयपुर में बारिश से हालात बिगड़ गए हैं। यहां क्वारी नदी उफान पर है और खतरे के निशान तक पहुंच गई है। नदी पर बना पुल डूब जाने से विजयपुर-टेटरा मार्ग बंद हो गया है। प्रशासन ने पुल पर आवाजाही रोक दी है। मार्ग बंद होने से दोनों तरफ के लोगों को परेशानी हो रही है। हालातों को देखते हुए सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है।
सब्जी मंडी-कोठारी पैलेस में भरा पानी
बारिश के कारण विजयपुर की सब्जी मंडी में पानी भर गया है। मंडी की कई दुकानें पानी में डूब गई हैं। कोठारी पैलेस में पानी भरने से एक दीवार गिर गई, हालांकि कोई जनहानि नहीं हुई।

Next Post

ग्वालियर नगर निगम में उपचुनाव की तैयारी शुरू

Sun Sep 6 , 2026
ग्वालियर: ग्वालियर नगर निगम के वार्ड क्रमांक 5 में होने वाले उपचुनाव को लेकर भाजपा की जिलास्तरीय बैठक बाल भवन में आयोजित की गई। जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजोरिया के नेतृत्व में हुई इस बैठक में निगम उपचुनाव को लेकर चर्चा हुई। जिले के महत्वपूर्ण पदाधिकारियों को प्रत्येक बूथ पर प्रभार देने […]

You May Like