मंदिर में चोरी का एक और आरोपी गिरफ्तार

टीकमगढ़। चंदेरा थाना क्षेत्र के बागेश्वरी मंदिर से प्रतिमाएं चोरी के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में दोनों आरोपी ममेरे भाई हैं। चंदेरा थाना प्रभारी रश्मि जैन ने बताया कि 19 नवंबर को रामभजनदास कुशवाहा ने मंदिर में चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी।

आरोपियों ने मंदिर से 4 किलोग्राम पीतल की श्रीरामचंद्र जी की मूर्ति, 6 किलोग्राम पीतल की लक्ष्मण जी की मूर्ति, 1 किलोग्राम पीतल की लडडू गोपाल जी की मूर्ति, चांदी के मुकुट और कुण्डल, तथा एक पीतल की चौकी चुराई थी।

पुलिस ने इस मामले में दो दिन पहले प्रमोद उर्फ छोटू अहिरवार (21 वर्ष, निवासी महोतरा, बांदा, उत्तर प्रदेश) को गिरफ्तार किया था। दूसरा आरोपी देवेंद्र अहिरवार फरार हो गया था, जिसे शुक्रवार को सूखा नाला चंदेरा से पकड़ा गया।

गिरफ्तार आरोपी देवेंद्र अहिरवार से पुलिस ने दो चांदी के मुकुट, तीन कान के कुण्डल और एक चरण चौकी बरामद की है। थाना प्रभारी ने पुष्टि की कि वारदात में शामिल दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और चोरी की प्रतिमाएं व अन्य सामान भी जब्त कर लिया गया है। आरोपी को आज न्यायालय में पेश किया गया।

Next Post

कचरा बिनने वाली महिलाओं ने गोदाम से किया माल पार

Fri Nov 28 , 2025
रीवा। शहर में अब नए तरीके से चोरी को अंजाम देने का मामला सामने आया है. चोर कोई और नही बल्कि पांच की संख्या में कचरा बिनने वाली महिलाएं है. जिनके द्वारा इलेक्ट्रानिक कटर से ताला काट कर गोदाम से माल पार कर दिया. सुबह इसकी जानकारी दुकान संचालको हुई […]

You May Like