बेंगलुरु और बनारस के बीच चलेगी एक तरफा विशेष ट्रेन

भोपाल, 22 जनवरी (वार्ता) रेलवे ने महाकुम्भ मेला के दौरान अतिरिक्त यात्री भार को कम करने के लिए एम. विश्वेश्वरैया टर्मिनस (बेंगलुरु) और बनारस के बीच एक तरफा विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।

पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल रेल मंडल के प्रवक्ता ने आज बताया कि रेल प्रशासन द्वारा महाकुंभ मेला के दौरान अतिरिक्त यात्रीभार क्लियर करने और यात्रियों की सुविधा तथा उनकी यात्रा को सुगम, सुरक्षित और आरामदायक बनाने के उद्देश्य से विशेष ट्रेन चलाई जा रही है। इसी कड़ी में गाड़ी संख्या 06579 सर एम. विश्वेश्वरैया टर्मिनस (बेंगलुरु)-बनारस एक तरफा विशेष ट्रेन चलाई जा रही है, जो भोपाल मंडल के इटारसी स्टेशन पर ठहरकर अपने गंतव्य तक जाएगी।

उन्होंने बताया कि गाड़ी संख्या 06579 सर एम. विश्वेश्वरैया टर्मिनस (बेंगलुरु)-बनारस एक तरफा विशेष ट्रेन 23 जनवरी को सर एम. विश्वेश्वरैया टर्मिनस (बेंगलुरु) स्टेशन से दोपहर 13.00 बजे प्रस्थान कर, अगले दिन रात 23.30 बजे इटारसी और मार्ग के अन्य स्टेशनों से होते हुए तीसरे दिन दोपहर 13.30 बजे बनारस स्टेशन पहुंचेगी।

यह गाड़ी रास्ते में तुमकुर, टिप्तूर, अरसीकेरे जंक्शन, बिरूर जंक्शन, चिकजाजूर जंक्शन, दावणगेरे, रानीबेन्नूर, हावेरी, श्री सिद्धारूधा स्वामी हब्बल्ली जंक्शन, धारवाड़, अलनावर जंक्शन, लोंडा जंक्शन, बेलगावी, घाटप्रभा, रायबाग, मिराज जंक्शन, सांगली, किर्लोस्करवाड़ी, कराड, सतारा, पुणे जंक्शन, अहमदनगर, कोपरगाँव, मनमाड जंक्शन, भुसावल जंक्शन, इटारसी जंक्शन, जबलपुर, सतना, मानिकपुर जंक्शन, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर और वाराणसी स्टेशनों पर रुकेगी। इस विशेष ट्रेन में 17 शयनयान श्रेणी और 01 सामान्य श्रेणी के डिब्बे सहित कुल 20 डिब्बे होंगे।

 

 

Next Post

गणतंत्र दिवस परेड में “चीता द प्राइड ऑफ इण्डिया’’ की थीम पर मध्यप्रदेश की झाँकी

Wed Jan 22 , 2025
भोपाल, 22 जनवरी (वार्ता) नई दिल्ली में आयोजित गणतंत्र दिवस परेड-2025 में मध्यप्रदेश की झाँकी “चीता द प्राइड ऑफ इण्डिया’’ की थीम पर केन्द्रित होगी। झाँकी में मध्यप्रदेश में चीतों की ऐतिहासिक पुनर्स्थापना की झलक दिखेगी। आधिकारिक जानकारी के अनुसार भारत से 70 वर्ष पूर्व चीते विलुप्त हो चुके थे, […]

You May Like