राशिफल-पंचांग : 27 मई 2026

पंचांग 27 मई 2026:-

रा.मि. 06 संवत् 2083 अधिक ज्येष्ठ शुक्ल एकादशी बुधवासरे दिन 7/50, हस्त नक्षत्रे दिन 7/46, सिद्धि योगे प्रात: 5/20 तदुपरि व्यतिपात योगे रात 4/52, विष्टि करणे सू.उ. 5/18, सू.अ. 6/42, चन्द्रचार कन्या रात 8/27 से तुला, पर्व- पुरूषोत्तमी एकादशी व्रत, शु.रा. 6,8,9,12,1,4 अ.रा. 7,10,11,2,3,5 शुभांक- 8,0,5.

———————————————————

आज जिनका जन्म दिन है-
उनका आगामी वर्ष: बुधवार 27 मई 2026

वर्ष के प्रारंभ में भवन संबंधी विवाद का सामना करना पड़ेगा, व्यर्थ वाद विवाद से मतभेद बढ़ेगा, वर्ष के मध्य में रचनात्मक कार्यो में सफलता मिलेगी, व्यापार व्यवसाय में प्रगति होगी, राज सम्मान एवं मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी.

मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को व्यापार में प्रगतिहोगी, वृष और तुला राशि के व्यक्तियों को वाहन का सुख प्राप्त होगा, कर्क राशि के व्यक्तियों को रचनात्मक कार्यो में सफलता मिलेगी, सिंह राशि के व्यक्तियों को परिश्रम अधिक करना होगा, धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को मनोबल में वृद्धि होगी, मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को मान प्रतिष्ठा और सम्मान की प्राप्ति होगी, मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों को राजनैतिक कार्योमें सफलता प्राप्त होगी.

———————————————————

आज का भविष्य- बुधवार 27 मई 2026
आज जन्म लिये बालक का फल-
आज जन्म लिया बालक सुन्दर, सुशील, व्यक्तित्वान होगा. बचपन में स्वास्थ्य नरम गरम रहेगा. स्वाभाव से चंचल और जिद्दी होगा. अपनी मनमर्जी का मालिक होगा. खेलों के प्रति अधिक रूचि रखेगा. किसी कला के क्षेत्र में उन्नति करेगा.

———————————————————

मेष- मित्र या रिश्तेदार की मदद करना होगी, राजकीय कार्यो में सफलता मिलेगी, नौकरी में लाभ होगा, मनोरंजक स्थल की सैर होगी.

वृषभ- पैतिृक संपत्ति संबंधी विवाद सामने आ सकते हैं, महत्वपूर्ण निर्णय अभी टाल दें, कोई समस्या दूर होगी, व्यापार व्यवसाय लाभप्रद रहेगा.

मिथुन- महत्वपूर्ण कार्य अटक सकते हैं, सावधानी रखकर कार्य करें, समय का सदुपयोग करें, किसी तरह की चोट मोच से शारीरिक कष्ट हो सकता है.

कर्क- घर की साज सज्जा नवीनीकरण का मन बनेगा, उच्च शिक्षा का अवसर मिलेगा, पारिवारिक चिन्ता रह सकती है, कार्यो में प्रगति होगी.

सिंह- आप योजनाओं को समय से पहिले पूरा कर सकते हैं, जिससे अच्छा लाभ होगा, शत्रुओं पर विजय मिलेगी, भागदौड़ अधिक करना होगा,व्यर्थ की चिन्ता रहसकती है.

कन्या- कार्यक्षेत्र में सफलता के लिये नई तकनीक सीख सकते हैं, लेखनादि के कार्यो मे सफलता मिलेगी, संतान प्राप्ति एवं सुख प्राप्ति का योग है.

तुला- नये कारोबार का मन बन सकता है, वाहनादि का सुख प्राप्त होगा, भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी, खर्च की अधिकता रहेगी.

वृश्चिक- विवादास्पद मामलों से अभी आप दूर रहें, रोगी के कार्यो में खर्च होगा, किसी उत्सव में जाने का अवसर मिलेगा, मांगलिक कार्यो पर विचार होगा.

धनु- आप किसी के साथ मिलकर नई साझेदारी कर सकते हैं, कामकाज पूरा होगा, कोर्ट कचहरी आदि के कायार्से में सफलता प्राप्त होगी, व्यवसाय लाभप्रद रहेगा.

मकर- दूसरों की पॅूजी का उपयोग कर आप अच्छा लाभ कमा सकते हैं,धन के स्त्रोत बढेंगे, कुटुम्बियों से सुख प्राप्त होगा, निजी पुरूषार्थ की प्राप्ति होगी, सम्मान प्राप्त होगा.

कुम्भ- परिवार में समझौते करके चलना लाभकारी रहेगा, घरेलू यात्रा का योग है, अनावश्यक कार्यो में समय खर्च होगा, दौड़धूप करना पड़ेगी.

मीन- करीबी रिश्तेदारों की चिन्ता होगी, शुभ कार्यो की शुरूआत संभव है, व्यापार व्यवसाय लाभप्रद रहेगा, उन्नति होगी.

———————————————————

व्यापार भविष्य:

अधिक ज्येष्ठ शुक्ल एकादशी को हस्त नक्षत्र के प्रभाव से गेहॅू, जौ, चना, बाजरा के भाव में जोरदार तेजी होगी, गुड़ खांड़, में नरमी का रूख रहेगा, बादाम मीन, के भाव में समता रहेगी.भाग्यांक 1415 है.

———————————————————

 

Next Post

शिवपुरी में बेटों ने बुजुर्ग माता-पिता को घर से निकाला, अब सड़क किनारे जूते सिल रहे

Wed May 27 , 2026
शिवपुरी: शिवपुरी के वीरा गांव में एक बुजुर्ग दंपति को उनके ही बेटों ने घर से बाहर निकाल दिया। अब श्रीपत जाटव और उनकी पत्नी गुड्डी जाटव फिजिकल रोड पर अस्थाई दुकान लगाकर जूते-चप्पल सिलने का काम कर जीवन यापन कर रहे हैं। दंपति ने बेटों पर पैसों के लिए […]

You May Like