भाजपा जिला कार्यकारिणी गठन की तैयारियां तेज, आज होगी रायसुमारी

सिंगरौली: भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यकारिणी गठन की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर पर्यवेक्षक अभय प्रताप सिंह यादव और सहायक पर्यवेक्षक संजय नगायज 15 अगस्त को भाजपा जिला कार्यालय, ढोटी मार्ग विंध्यनगर में बैठक करेंगे। इस दौरान विधायक, सांसद, वर्तमान व पूर्व जिलाध्यक्ष, प्रदेश कार्य समिति सदस्य अपनी-अपनी ओर से छह-छह नाम प्रस्तावित कर सीलबंद लिफाफे में पर्यवेक्षकों को सौंपेंगे।

प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल का उद्देश्य संगठन में कर्तव्यनिष्ठ और समर्पित कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता देना है। चर्चा है कि महामंत्री, उपाध्यक्ष और जिलामंत्री पदों के लिए सबसे अधिक दावेदार सामने आए हैं। वहीं, जिलाध्यक्ष और विधायकों का प्रभाव इस बार भी निर्णायक रह सकता है, जैसा मण्डल अध्यक्षों के चुनाव में देखा गया था। रायसुमारी के बाद तैयार सूची प्रदेश शीर्ष नेतृत्व को भेजी जाएगी, जो अंतिम निर्णय करेगा।

Next Post

डीआईजी ललित शाक्यवार व एसपी अगम जैन ने किया बाल मित्र कक्ष का उद्घाटन

Fri Aug 15 , 2025
छतरपुर। छतरपुर पुलिस लाइन स्थित महिला थाने में गुरुवार को ‘बाल मित्र कक्ष’ का शुभारंभ किया गया। इसका उद्घाटन डीआईजी ललित शाक्यवार और एसपी अगम जैन ने संयुक्त रूप से किया। इस विशेष कक्ष का उद्देश्य थाने में आने वाले बच्चों के लिए एक सुरक्षित, सहज और अनुकूल माहौल उपलब्ध […]

You May Like