झगड़ा सुलझाने पहुंचे युवक से उलझे बदमाश, रोड पर पटकर घसीटा

जबलपुर:ओमती थाना अंतर्गत शास्त्री ब्रिज के उपर झगड़ा सुलझाने पहुंचे एक युवक से बदमाश उलझ गए और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी, इसके बाद उसे सडक़ पर उसे पटक दिया और घसीटते हुए दूर तक ले गए जिससे उसे चोटें आ गई। सूचना पर पुलिस पहुंंची तो आरोपी भाग गए। घायल को पुलिस वाहन में उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

पुलिस के मुताबिक विवेक उर्फ बाबी नायडू पिता मनीष नायडू 27 वर्ष निवासी भीमनगर ग्वारीघाट ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि रात्रि खाना खाने राजा होटल तीन पत्ती आया था। होटल से वापस अपनी मोटर साईकिल से घर जा रहा था जैसे ही शास्त्री ब्रिज के उपर पहुंचा तो वहां 5-6 लडके आपस में लडाई झगडा कर रहे थे, वह वहा रूक गया और उन्हें लडाई झगड़ा करने से मना किया तो उन्हीं में से 3 लडके उससे उलझ गए और उसके साथ मारपीट कर रोड पर पटककर उसे घसीटते हुए दूर तक ले गए जिससे उसे सिर एवं बाए हाथ में चोट आई। इसी बीच 112 एफआरव्ही पहुंची और उसे घायल अवस्था में विक्टोरिया ले गई। पुलिस ने बयान दर्ज करने के बाद अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर पतासाजी शुरू कर दी है।

Next Post

किसानों को उचित मुआवजा मिलने तक जूते न पहनने का संकल्प लिया विधायक ने

Wed Oct 29 , 2025
श्योपुर: श्योपुर जिले में लगातार हुई बारिश से हजारों किसानों की फसलें बर्बाद हो गई हैं. कटाई के बाद खेतों और घरों में खुले में सूख रही धान भीग गई, जिससे भारी नुकसान हुआ है. किसानों से मिलने इन हालातों में श्योपुर विधायक बाबू जंडेल गांव-गांव पहुंच रहे हैं. उन्होंने […]

You May Like