जबलपुर: मगझवां में शासकीय भूमि पर किए गए कब्जे को हटाने तहसीलदार, आरआई, पटवारी पहुंचे तो अतिक्रमणकारियों ने कार्रवाई का विरोध शुरू कर दिया। शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करते हुए कब्जाधारियों ने जमकर उपद्रव मचाते हुए तोडफ़ोड़ कर दी। इसके बाद प्रशासनिक अमला जान बचाकर भाग निकला । बाद में मामले की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई गई।
पुलिस के मुताबिक बुधवार शाम आशीष दुबे 41 वर्ष मझगवां ने लिखित शिकायत की कि वह ग्राम पंचायत मझगवां में सचिव है ग्राम पंचायत भवन के सामने शासकीय भूमि खसरा 1248 कुल रकवा 2.5 हेक्टेयर जमीन है जिसके कुछ हिस्से में आरोपी इंदल वंशकार, गनी वंशकार, राकेश वंशकार तीनों कब्जा कर कच्ची झोपड़ी बना लिये हैं। गांव वालों ने कब्जा हटाने के लिये तहसीलदार सिहोरा को आवेदन किया था.
दोपहर डेढ़ बजे तहसीलदार रिपुदमन सिंह, आरआई अमित मोहन सरोते वं पटवारी जुगल किशोर एवं पकंज, वह अतिक्रमण हटाने आये थे , पूर्व में बेदखली का नोटिस भी दिया गया था उसके एवं सरपंच एवं शासन के द्वारा शांति पूर्वक जेसीबी मशीन एमपी 20 एए 1923 से कब्जा हटवाया जा रहा था तभी चंदन वंशकार, खिल्लो बाई, राकेश एवं मदन की पत्नि चारों उसे एवं कब्जा हटाने वालों को विवाद करते हुये कब्जा हटाने से रोका जाने लगा। शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करते हुये जेसीबी का डीजल टैंक तोडक़र लगभग 40 हजार रूपये का नुकसान किये। हम लोगों को भय दिखाकर भगा दिये। इसके बाद पंचायत भवन आये तो पंचायत भवन आकर सीसीटीव्ही कैमरा एवं सचिव के कमरे में रखा डीबीआर व प्लास्टिक की कुर्सिया भी तोड दिये। शिकायत पर आरोपी चंदन वंशकार, खिल्लो बाई, राकेश एवं मदन की पत्नि सभी निवासी मझगवॉ के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया।
