झपट्टामार युवक का मोबाइल लूटा

जबलपुर।‌ गोहलपुर थाना क्षेत्र में लुटेरों ने झपट्टामार कर युवक का मोबाइल लूट लिया। पुलिस ने बताया कि मोह. अफजल 18 वर्ष निवासी बस्ती नम्बर 1 गोहलपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह प्राईवेट काम करता है, बीती रात लगभग 00-40 बजे खाना खाने के बाद मोबाइल पर बात करते हुये बाहर टहल रहा था। मेन रोड़ पर भरत यादव के घर के सामने पहुॅचा तभी एक मोटर सायकल में तीन लड़के गोहलपुर तिराहा तरफ से आये और उसके हाथ से उसका मोबाइल कीमती 37 हजार 999 रूपये का झपटकर अमखेरा तरफ भाग गये, वह चिल्लाया तो उसके साथी फरहान, शकील ने उन लड़कों का मोटर सायकल से पीछा किया लेकिन वह तेजी से भाग गये।

Next Post

बाइक का टायर फटा,कार से टकराई, जन्मदिन मनाने घर लौट रहे छात्र की हादसे में मौत

Thu Jun 19 , 2025
इंदौर. जन्मदिन मनाने के लिए इंदौर से शाजापुर अपने घर लौट रहे एक छात्र की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई. 21 वर्षीय देवेंद्र प्रताप सिंह निवासी ब्यावरा राजगढ़ का रहने वाला था. जो इन दिनों इंदौर में रहकर पढ़ाई कर रहा था, मक्सी बायपास पर हादसे का शिकार […]

You May Like