अजान अवैस का नाबाद अर्धशतक पाकिस्तान ने बनाये एक विकेट पर 179 रन

मीरपुर, 09 मई (वार्ता) मोहम्मद अब्बास (पांच विकेट), शाहीन शाह अफरीदी (तीन विकेट) के बेहतरीन गेंदबाजी प्रदर्शन के बाद अनाज अवैस (नाबाद (85) की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत पाकिस्तान ने पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन शनिवार को स्टंप के समय बंगलादेश के खिलाफ एक विकेट पर 179 रन बना लिये है। पाकिस्तान अभी भी बंगलादेश के पहली पारी में बनाये गये स्कोर 234 रन पीछे है। बंगलादेश को 413 रन के स्कोर पर समेटने के बाद बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान के लिए अजान अवैस और इमाम उल हक की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 106 रन जोड़कर अच्छी शुरुआत की। 22वें ओवर में मेहदी हसन मिराज ने इमाम उल हक (45) को पगबाधा आउट कर बंगलादेश को पहली सफलता दिलाई। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये अब्दुल्लाह फजल ने अनाज अवैस के साथ पारी को संभाला। दूसरे दिन का समाप्त होने समय तक पाकिस्तान ने 46 ओवरों में एक विकेट पर 179 रन बना लिये है और अब्दुल्लाह फजल (नाबाद 37) और अनाज अवैस (नाबाद 85) रन के साथ क्रीज पर मौजूद है।

इससे पहले आज यहां बंगलादेश ने कल के चार विकेट पर 301 रन से आगे खेलना शुरु किया। बंगलादेश ने महज 112 रन जोड़कर आज अपने छह विकेट गंवा दिये। सुबह के सत्र में मोहम्मद अब्बास ने लिटन कुमार दास (33) रन को आउट कर पाकिस्तान को पांचवीं सफलता दिलाई। इसके बाद मेहदी हसन मिराज (10), तैजुल इस्लाम (17), इबादत हुसैन (शून्य) को भी अब्बास ने आउट किया। शाहीन शाह अफरीदी ने मुशफ़िक़ुर रहीम (71) और तस्कीन अहमद (28) को अपना शिकार बनाया। बंगलादेश ने 117.1 ओवर में 413 रन बनाये। पाकिस्तान की ओर से मोहम्मद अब्बास (पांच विकेट लिये। शाहीन शाह अफरीदी को तीन विकेट मिले। हसन अली नोमान अली को एक-एक विकेट मिला।

Next Post

पाकिस्तान ने अंबर कैनात को जिम्बाब्वे के खिलाफ टी-20 मैच के लिए टीम में किया शामिल

Sat May 9 , 2026
कराची, 09 मई (वार्ता) पाकिस्तान ने जिम्बाब्वे महिला टीम के खिलाफ यहां होने वाली तीन मैचों की टी-20 सीरीज के लिए अनकैप्ड तेज गेंदबाज अंबर कैनात को टीम में शामिल किया है। फातिमा सना की अगुवाई वाली 15 सदस्यीय टीम में दो अनकैप्ड खिलाड़ी है। इनमें से एक अंबर कैनात […]

You May Like