इंदौर: नगर निगम आयुक्त ने आज शहर में जल प्रदाय व्यवस्था की समीक्षा की. आयुक्त ने आज सुबह बिजलपुर नर्मदा कंट्रोल रूम जायजा लिया.आयुक्त क्षितिज सिंघल द्वारा आज सुबह 7 बजे से शहर में जल प्रदाय को लेकर बीजलपुर नर्मदा कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया.
इस दौरान उन्होंने बिजलपुर कंट्रोल रूम से दूरभाष पर जलप्रदाय से संबंधित समस्त सहायक यंत्री से नर्मदा जल प्रदाय की टंकी भरने, जल वितरण, टैंकर से जलप्रदाय के संबंध में जानकारी ली. साथ ही जलप्रदाय से संबंधित अधिकारियों को जल प्रदाय व्यवस्था की लगातार मॉनिटरिंग करने एवं हाइड्रेंट से टैंकर भरने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए. निरीक्षण के दौरान कार्यपालन यंत्री एवं निगम के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
