
भोपाल। केंद्र सरकार की कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने मध्य प्रदेश कैडर के 1989 बैच के आईएएस अधिकारी अनुराग जैन को नीति आयोग का मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त करने की मंजूरी दे दी है। वह पद भार ग्रहण करने की तिथि से इस पद का कार्यभार संभालेंगे। उनकी नियुक्ति सेवा विस्तार की स्वीकृत अवधि तक तथा उसके बाद कुल दो वर्ष अथवा अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, प्रभावी रहेगी। उनकी नियुक्ति पूर्ववर्ती सीईओ के समान नियम एवं शर्तों पर की गई है।
