भुडसा छात्रावास में नियमों की अनदेखी: देर रात तक चला पुरुषों का धार्मिक आयोजन

कटनी: कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास, भुडसा में नियमों की धज्जियां उड़ाने का गंभीर मामला सामने आया है। गणेश उत्सव के अवसर पर छात्रावास परिसर में देर रात तक पुरुषों को बुलाकर रामायण पाठ कराया गया।नियमों के मुताबिक छात्रावास में शाम 6 बजे से सुबह 8 बजे तक पुरुषों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित है। इसके बावजूद वार्डन कमलेश सिंह द्वारा नियमों की अनदेखी करते हुए पुरुषों की मौजूदगी में धार्मिक आयोजन कराया गया। बताया जा रहा है कि यह कार्यक्रम देर रात 1:30 बजे तक चला, जिसमें छात्रावास की नाबालिग बालिकाएं भी मौजूद थीं।
आरोप है कि यह सब वार्डन कमलेश सिंह की मौजूदगी और अनुमति से हुआ। जबकि छात्रावास की जिम्मेदारी महिला अधीक्षिका के हाथों में होनी चाहिए। छात्रावास की देखरेख निशिता सिंह बेस के जिम्मे है, बावजूद इसके नियमों की अनदेखी करते हुए पुरुषों की एंट्री पर अब सवाल खड़े हो रहे हैं।छात्रावास में बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर हुई इस लापरवाही ने प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर भी प्रश्नचिन्ह खड़ा कर दिया है। अब देखना होगा कि जिम्मेदार अधिकारी इस मामले पर क्या कदम उठाते हैं।

Next Post

गहोई वैश्य नवयुवक मंडल के चुनाव में 28 उम्मीदवार आजमा रहे किस्मत

Sun Sep 7 , 2025
कटनी: श्री गहोई वैश्य नवयुवक मंडल कटनी के चुनाव आज 7 सितम्बर को गहमागमी के बीच कराए जा रहे हैं। श्री गहोई वैश्य पंचायती सत्संग भवन कटनी में सुबह 10 बजे से मतदान की प्रक्रिया शुरू हुई है। मतदान 4 बजे तक होगा और इसके उपरांत मतों की गिनती एवं […]

You May Like

मनोरंजन