चित्तौड़गढ़ कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाने की धमकी

चित्तौड़गढ़, 15 दिसम्बर (वार्ता) राजस्थान में चित्तौड़गढ़ कलेक्ट्रेट भवन को सोमवार को बम से उड़ाने की धमकी के बाद यहां चप्पे चप्पे की तलाशी ली गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला कलेक्टर आलोक रंजन की एनआईसीमेल आईडी पर एक धमकी भरा संदेश आया कि कलेक्ट्रेट में आठ बम लगा रखे हैं जो जल्दी फट जाएंगे। सुबह आठ बजे इस मेल को देखते ही उन्होंने पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी को सूचना दी जिसके तत्काल बाद पुलिस सक्रिय हो गई और फायर ब्रिगेड एवं दमकल के साथ पुलिस का बम निरोधक दस्ता और उदयपुर से खोजी कुत्ते को बुलाकर सम्पूर्ण कलेक्ट्रेट परिसर की चप्पे चप्पे की तलाशी ली गई, लेकिन कहीं कुछ नहीं मिलने पर राहत की सांस ली।

तलाशी के समय कलेक्ट्रेट में लोगों की ज्यादा आवक जावक नहीं होने के साथ कर्मचारी भी नहीं आए थे जिससे स्थिति सामान्य बनी रही। कोतवाली थानाधिकारी तुलसीराम ने बताया कि इस संबंध में जिला कलेक्टर की ओर से प्राप्त पत्र के आधार पर अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज करके जांच की जा रही है।

 

 

 

Next Post

ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर घने कोहरे के कारण भयंकर सड़क दुर्घटना

Mon Dec 15 , 2025
ग्रेटर नोएडा, 15 दिसंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के जिला गौतमबुद्धनगर परिक्षेत्र ग्रेटर नोएडा के ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस वे पर सिरसा टोल से करीब पांच किलोमीटर पहले भारी वाहन सहित करीब 35 से 40 गाड़ियां आपस में भीड़ गई। ग्रेटर नोएडा के थाना दनकौर पुलिस को सोमवार सुबह ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस […]

You May Like