पुरानी रंजिश में युवक पर चाकू से जानलेवा हमला

जबलपुर:तिलवारा थाना अंतर्गत शास्त्रीनगर चौक के पास स्कूटी सवार दो बदमाशों ने एक युवक पर जान से मारने की नीयत से चाकू से हमला कर दिया। हमले में घायल युवक ने भागकर अपनी जान बचाई, जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।पुलिस के अनुसार कबीरमठ क्रेसर बस्ती निवासी 23 वर्षीय करन बर्मन, जो पेशे से पुट्टी-पॉलिश का काम करता है, बीती रात करीब 8:30 बजे अपने साथी प्रहलाद विश्वकर्मा के साथ सगड़ा स्थित प्रमोद की दुकान पर चाय पीने गया था।

चाय पीने के बाद जब दोनों दोस्त प्रहलाद की मोटर साइकिल से घर वापस लौट रहे थे, तभी घात लगाए बैठे बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। जैसे ही करन और प्रहलाद शास्त्रीनगर चौक स्थित विकास हार्डवेयर के सामने पहुँचे, पीछे से स्कूटी पर सवार होकर अनुराग ठाकुर और राज वासनिक आए। अनुराग ने अचानक चाकू निकालकर करन पर हमला कर दिया। अनुराग ने सीधे उसके पेट पर वार करने की कोशिश की थी, लेकिन ऐन वक्त पर उसने खुद का बचाव किया, जिससे चाकू उसके पेट में न लगकर जांघ में जा लगा। हमले के बाद युवक बुरी तरह दहशत में आ गया और घायल अवस्था में ही गाड़ी तेज चलाकर मौके से भाग निकला और सीधे घर पहुँचा

Next Post

दतिया में बस ने कार को मारी टक्कर, महिला की मौत, पति और बेटी घायल

Thu Mar 19 , 2026
दतिया: जिले के बड़ौनी थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार बस ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में कार सवार एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसका पति और डेढ़ साल की बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद दोनों […]

You May Like