शेयर बाजार में मुनाफे का झांसा देकर 1.01 लाख ठगे

इंदौर. शेयर बाजार में कई गुना मुनाफे का झांसा देकर साइबर ठगों ने देवास के युवक से 1 लाख 1 हजार रुपए ठग लिए. आरोपियों ने मुंबई की नामी ट्रेडिंग कंपनी का विशेषज्ञ बनकर व्हाट्सएप पर संपर्क किया. पहले युवक के ‘ग्रो’ ट्रेडिंग खाते का एक्सेस लिया और उसमें दो लाख रुपए का फर्जी घाटा दिखाया। इसके बाद घाटे की रिकवरी और एडवांस प्रॉफिट के नाम पर वनटैप पेमेंट लिंक भेजकर सात बार में रकम जमा करा ली.

फरियादी हर्षवर्धन राजपूत मूल रूप से देवास के रहने वाले हैं और फिलहाल एमआर-10 स्थित तिरुपति इंडस्ट्रियल एस्टेट में रहते हैं. 21 जून को उनके पास दो अज्ञात व्हाट्सएप नंबरों से कॉल और मैसेज आए थे. आरोपियों ने खुद को मुंबई की नामी ट्रेडिंग कंपनी का विशेषज्ञ बताया और शेयर बाजार में निवेश से बड़ा मुनाफा दिलाने की बात कही. झांसे में आकर हर्षवर्धन ने अपने ‘ग्रो’ ट्रेडिंग खाते का एक्सेस दे दिया और उसमें दो लाख रुपए जमा किए. आरोपियों ने खाते में रकम को फर्जी तरीके से घाटे में दिखा दिया.

इसके बाद घाटे की रिकवरी और एडवांस प्रॉफिट दिलाने के नाम पर वनटैप पेमेंट लिंक भेजा. इसके जरिए अलग-अलग सात ट्रांजेक्शन में 1 लाख 1 हजार रुपए जमा करा लिए. इसके बाद भी आरोपियों ने और रकम मांगी तो हर्षवर्धन को ठगी का शक हुआ. उन्होंने पुलिस और साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत की. बाणगंगा पुलिस ने व्हाट्सएप नंबर धारकों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मोबाइल नंबर और खातों की जानकारी जुटा रही साइबर टीम…एडीसीपी

एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया का कहना है कि ठगी में इस्तेमाल मोबाइल नंबर और बैंक खातों की जानकारी जुटाई जा रही है. साइबर टीम की मदद से आरोपियों तक पहुंचने के प्रयास किए जा रहे हैं.

Next Post

गंभीर बीमारी से जूझ रही अनिका के इलाज के लिए महेश पटेल व विधायक सेना महेश पटेल ने ₹1.51 लाख की सहायता देने की घोषणा की

Sun Oct 4 , 2026
आलीराजपुर। इंदौर से आई अनिका शर्मा गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं। उनके इलाज के लिए बड़ी राशि की आवश्यकता है। अनिका के परिवार एवं परिचितों द्वारा उपचार के लिए आर्थिक सहयोग जुटाया जा रहा है। इसी बीच आदिवासी विकास परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष महेश पटेल एवं जोबट विधायक सेना […]

You May Like