मंडी में पसरा सन्नाटा, मटर की आवक हुई कम

जबलपुर: कटंगी बायपास स्थित ओरिया मटर मंडी में इन दिनों सन्नाटा पसरा हुआ है, जिससे मटर की आवक बेहद कम हो गई है। इन दिनों कुछ ही संख्या में मंडी परिसर पर किसान मटर लेकर पहुंच रहे हैं। जिससे मंडी परिसर में कामकाज भी सामान्य रूप से चल रहा है। मंडी व्यापारियों ने नवभारत को बताया कि फरवरी के आखिरी सप्ताह और मार्च की शुरुआत में सीजन का आखिरी मटर आने की संभावना है। जिसका इंतजार सभी व्यापारी कर रहे हैं, उसके बाद मटर अगले सीजन में ही देखने को मिलेगा।
2 माह जमकर रही आवक
उल्लेखनीय है कि नवीन मटर मंडी में 1 दिसंबर 2025 से मटर की खरीदी शुरू हो गई थी। विगत 2 महीने में मटर की जमकर आवक रही है। जहां शुरुआती दिनों में किसानों को इसका अच्छा रेट भी मिला, वहीं जब बीच में इसकी आवक काफी हद तक बढ़ गई थी तो धीरे-धीरे इसके भाव भी गिरते चले गए। इस सीजन में शुरुआती दिनों में 100 रुपए किलो से भी ज्यादा का मटर बिका था। वहीं अब इसका रेट 10 से 20 रुपए प्रति किलो के बीच उतार चढ़ाव में चल रहा है।
इस वर्ष नहीं हुआ कोई खास नुकसान
विगत वर्ष मटर के सीजन में हुई बारिश के चलते किसानों की फसल पूरी तरह से बर्बाद हो गई थी। इस वर्ष भी सिर्फ दीपावली के समय हुई बारिश से शुरुआती दौर का मटर खराब हुआ था लेकिन उसके बाद जिन किसानों ने धान की फसल के ऊपर मटर की बुवाई की, उनको किसी भी तरह से परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। इसके अलावा दिसंबर माह में भी अत्यधिक ठंड और बारिश की मार भी मटर को नहीं झेलनी पड़ी, इसके चलते इस वर्ष किसानों को मटर की फसल में कोई खास नुकसान नहीं हुआ, जिससे लगातार मटर की आवक बढ़ती रही।

Next Post

बिहार फिल्म प्रोत्सहन नीति राज्य के सांस्कृतिक और आर्थिक विकास के लिए सकारात्मक कदम: मनोज वाजपेयी

Wed Feb 11 , 2026
पटना, (वार्ता) बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता मनोज वाजपेयी ने मंगलवार को कहा कि बिहार फिल्म प्रोत्सहन नीति राज्य के सांस्कृतिक और आर्थिक विकास के लिए सकारात्मक कदम है। मनोज वाजपेयी अपने पटना प्रवास के दौरान आज बिहार संग्रहालय भ्रमण के लिए भी गये। मनोज वाजपेयी ने कहा कि वह इस […]

You May Like