
जबलपुर। डाटा एंट्री में सीसीटीएनएस कर्मचारी से जो सूक्ष्म गलतियां हो जाती है उन गलतियों पर सुधारात्मक नजरियें से सुधार हो। जिससे भविष्य में डाटा एंट्री में सुधार होकर त्रुटि की गुंजाइश न रहे। सीसीटीएनएस में सभी प्रकार की प्रविष्टियों को पूर्ण कर अपलोड करें। यह बातें पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय ने पुलिस कन्ट्रोलरूम में कहते हुए सीसीटीएनएस कार्य की गुणवत्ता में सकारात्मक सुधार के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के लिए दिशा निर्देश दिए । इस दौरान उन्होंने विवेचना में लंबित गम्भीर अपराधों की समीक्षा करते हुये निकाल के सम्बंध में दिये आवश्यक दिशा निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने कहा कि गुम बालक, बालिकाओं की दस्तयाबी के लिए हर संभव प्रयास कर करें। सीएम हेल्प लाईन, वरिष्ठ कार्यालयों, जन सुनवाई की शिकायतों का प्राथमिकता के अधार पर निकाल किया जाएं । महिला सम्बंधी घटित हुये अपराधों में संवेदनशीलता बरतते हुये आरोपी की गिरफ्तारी एवं शीघ्र विवेचना पूर्ण कर चालान पेश हो और महिला सम्बंधी शिकायतों का भी त्वरित निराकरण किया जाएं। बैठक में एसपी द्वारा त्रिवार्षिक तुलनात्मक भादवि, बीएनएस, प्रतिबंधात्मक एवं माईनर एक्ट की विस्तार से समीक्षा की गयी।
पैदल पैट्रोलिंग कर यातायात सुगम बनायें
पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने कहा कि थाना प्रभारी शाम के समय थाना क्षेत्र के बाजार क्षेत्र में पैदल भ्रमण कर बाजार व्यवस्था बनाते हुये आम रोड पर किये गये अवैध अतिक्रमण जो कि आवगमन में बाधित बन रहे है को चिन्हित करते हुये प्रशासनिक एवं नगर निगम के अधिकारियों से चर्चा कर हटवायें। सभी दुकानदारों को समझाईश दें कि दुकान के सामने हाथ ठेले न लगने दिया जाएं, ग्राहकों के दो पहिया वाहनों के खड़ा होने के लिए पर्याप्त स्थल रखे व निर्धारित स्थल पर ही दो पहिया वाहन पार्क करवाये। यातायात नियम तोडऩे वालों पर कार्रवाई की जाएं । बैठक में एएसपी अपराध जितेन्द्र सिंह, एएसपी जोन-2 पल्लवी शुक्ला, एएसपी ग्रामीण सूर्यकांत शर्मा, समस्त राजपत्रित अधिकारी एवं थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी उपस्थित रहे।
