राधा अष्टमी पर गूंजा अहीर नृत्य

जबलपुर। यादव समाज की ओर से शनिवार को तिलवारा घाट स्थित राधा-कृष्ण मंदिर में राधा अष्टमी का पर्व हर्षोल्लास और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। राधा-कृष्ण भगवान की पूजा-अर्चना के बाद अहीर नृत्य की टोलियों ने पारंपरिक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर समां बांध दिया। इस दौरान यादव महासभा जिला अध्यक्ष रामकुमार यादव बड़डा ने वरिष्ठ एवं बुजुर्ग समाजजनों को श्रीरामचरितमानस की पुस्तकें वितरित कीं। मंदिर समिति के सीताराम यादव, रामेश्वर यादव, बालबोध यादव और गौतम यादव ने मंदिर के विकास को लेकर चर्चा की।

कार्यक्रम में अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के संभागीय अध्यक्ष विजय यादव, शहर अध्यक्ष नरेश यादव सहित धर्मेंद्र यादव, मोहन यादव, राजा यादव, राकेश यादव, जनपद सदस्य विनय यादव, सरमन यादव, जितेंद्र यादव, दीपचंद यादव, रघुवीर यादव, संतोष यादव, सुनील यादव, गुलाब यादव, बबलू यादव, मुन्ना यादव, छोटे यादव सहित बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे। आयोजन के समापन पर श्रद्धालुओं को खीर प्रसादी वितरित की गई। आभार प्रदर्शन रामकुमार यादव बड़डा ने किया।

Next Post

इंदौर में राहुल गांधी का 'छात्रों की गूंज' : कहा - सिस्टम नहीं चाहता छात्र सवाल पूछें, इसलिए अंधभक्त पैदा करता है

Sat Sep 19 , 2026
इंदौर। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने इंदौर में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में हजारों छात्रों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सिस्टम नहीं चाहता कि स्टूडेंट सवाल पूछें, इसलिए वह अंधभक्त पैदा करता है। राहुल गांधी ने सरकार पर कई मुद्दों को लेकर निशाना साधा। इस दौरान कार्यक्रम स्थल […]

You May Like