भोपाल: राजधानी में प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की है. यह कार्रवाई होशंगाबाद रोड पर स्थित दानिश नगर के पास दीपक नगर से 15 झुग्गियों पर की गई. सभी अवैध झुग्गियों पर बुलडोजर चलाकर तोड़ दिया गया. इस कार्रवाई का झुग्गी वासियों और आस पास के लोग विरोध करने आ गए. सडक़ पर महिलाओं, पुरुषों व बच्चों ने कार्रवाई के खिलाफ नारेबाजी की। वहीं इस दौरान अधिकारियों से कहा सुनी भी हुई, दरअसल यहां सडक़ का चौड़ीकरण होना है. इस कार्य में झुग्गियां बाधा बन रही थी, जिन्हें हटाया गया.
इनका कहना है
लोगों को फिलहाल लहारपुर में जगह दी गई है. आवासों की भी व्यवस्था की जाएगी।
यशवर्धन सिंह, तहसीलदार, कोलार तहसील
Next Post
नहीं हो सका नीति चड्ढा का अंगदान, मामला सीएम के संज्ञान में
Sat Feb 14 , 2026
ग्वालियर: समाजसेवी नीति चड्ढा की अचानक हुई मौत के बाद उनकी इच्छा के अनुसार सिर्फ इस कारण उनके अंगदान नहीं कराये जा सके क्योंकि ग्वालियर में अंगदान की प्रक्रिया को पूर्ण करने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को जब इससे अवगत कराया गया तो उन्होंने […]

You May Like
-
1 year ago
स्मैक की तस्करी के मामले में एक गिरफ्तार