हॉकर के घर पुलिस का छापा, 10 सिलेंडर और 47 गैस बुक जब्त

जबलपुर: भेडाघाट क्षेत्र के ग्राम झिन्ना मीरगंज में एक गैस एजेंसी का हॉकर अपने ही घर में उपभोक्ताओं के गैस सिलेंडर और गैस बुक (कार्ड) को असुरक्षित तरीके से डंप कर रहा था क्राइम ब्रांच ने भेडाघाट थाना क्षेत्र के ग्राम झिन्ना मीरगंज में दबिश देकर गैस हॉकर के घर से भारी मात्रा में अवैध रूप से रखे गैस सिलेंडर और उपभोक्ता कार्ड जब्त किए हैं। आरोपी के खिलाफ ई.सी. एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।जानकारी अनुसार पुलिस को से सूचना मिली थी कि झिन्ना निवासी सुनील पटेल (41) दीप गैस एजेंसी संजीवनी नगर में हॉकर का काम करता है, जिसने अपने घर में असुरक्षित तरीके से सिलेंडर छिपा रखे हैं।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से 6 घरेलू और 4 व्यावसायिक गैस सिलेंडर बरामद किए। साथ ही, अलग-अलग उपभोक्ताओं के नाम की 47 गैस बुक भी जब्त की गई हैं। पूछताछ में पता चला कि आरोपी हॉकर ग्राम झिन्ना, आमा हिनौता, कूडन, शिल्पी नगर और भेडाघाट क्षेत्र के उपभोक्ताओं के सिलेंडर और बुक अपने पास रखे हुए था। रिहायशी इलाके में इस तरह असुरक्षित तरीके से ज्वलनशील पदार्थ रखना बड़ी दुर्घटना को आमंत्रण देना था। खाद्य विभाग के अधिकारी कुंजन सिंह राजपूत के प्रतिवेदन पर भेडाघाट पुलिस ने आरोपी सुनील पटेल के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

Next Post

युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, हालत गंभीर

Sun Mar 15 , 2026
जबलपुर: रांझी थाना अंतर्गत गांधी चौक इलाके में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर जानलेवा हमला किया गया। हमले में युवक के पेट और सिर पर चाकू के गहरे घाव आए हैं। पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है।पुलिस ने बताया […]

You May Like