ग्वालियर : सुबह जब लोग अपने डेबिट कार्ड को लेकर एटीएम पर पहुंचे तो उन्हें कैश नहीं मिला। कैश नहीं होने से लोग इधर उधर भटकते रहे। कई एटीएम पर नो कैश, यह मशीन कैश नहीं दे सकती, ऐसे मैसेज भी लिखे हुये थे। महीने की शुरुआत में ही सभी एटीएम में कैश फुल किया जाता है। लेकिन बैंक अधिकारियों ने इसे ध्यान नहीं दिया और दशहरे को लोगों ने एटीएम का उपयोग करने के कारण एटीएम खाली हो गये। कई एटीएम पर कैश उपलब्ध नहीं है ऐसे भी मैसेज दिखाई दिये वहीं कई पर पर्याप्त कैश नहीं है ऐसे मैसेज भी दिखाई दिये।
वैसे इस माह त्यौहारों का मौसम है ऐसे में बैंक अधिकारियों को चाहिये कि वह एटीएम में पर्याप्त कैश भरकर रखें जिससे जनता को इधर उधर भटकना नहीं पडे। उल्लेखनीय है कि सरकार द्वारा सुविधाएं तो बढाई जा रही है लेकिन उसमें वैकल्पिक सुधार नहीं किये गये है। जैसे एटीएम को समय पर भरना, इतना ही नहीं खराब पडे एटीएम को समय पर सुधारना वहीं एटीएम में पर्याप्त बिजली और एसी आदि की सुविधा होना आदि प्रमुख है।
