बाणगंगा रेलवे ओवर ब्रिज का मोड़ 80 फीट होगा चौड़ा

इंदौर: शहर में पीडब्ल्यूडी द्वारा खातीपुरा से बाणगंगा उज्जैन रोड को जोड़ने वाला ब्रिज बनाया जा रहा है. उक्त ओवर ब्रिज की डिजाइन में 90 डिग्री एंगल पर मोड़ बन रहा था. अब पीडब्ल्यूडी ने गलती सुधारते हुए 90 डिग्री के मोड को चौड़ा करने के साथ गोलाई बढ़ाने का निर्णय किया है. इसके लिए उज्जैन रोड के बाधक हटाएं गए है, लेकिन भोपाल से ब्रिज की डिजाइन में संशोधन नहीं होकर आया है.

शहर में पीडब्ल्यूडी विभाग दो रेलवे ओवर ब्रिज बना रहा है. भोपाल पीडब्ल्यूडी अधीक्षण यंत्री के यहां से ब्रिज की नई डिजाइन और ले आउट अभी तक बन कर नहीं आए है। दोनों ब्रिज के मोड 90 डिग्री मोड के बनाने की तैयारी थी. उक्त पुलों की खबर प्रकाशित होने के बाद काम रोक दिया गया था. पीडब्ल्यूडी शहर में बाणगंगा और एमआर 4 सड़क लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन के पहले ओवर ब्रिज का निर्माण कर रहा है. दोनों ब्रिज 90 डिग्री एंगल के बनाए जा रहे थे, लेकिन नव भारत द्वारा मामला सामने लाने के बाद से ब्रिज का काम बंद था.

इसके बाद ब्रिज की डिजाइन नए सिरे से बनाने का निर्णय लिया गया. इस बात को तीन महीने से ज्यादा समय हो चुका हैं, लेकिन अभियंता कार्यालय भोपाल से ब्रिज की डिजाइन बनकर नहीं आई है. ध्यान रहे कि खातीपुरा से बन कर उज्जैन रोड पर मिलने ब्रिज की भुजा के पीलर 90 डिग्री का टर्न बन रहा है. उक्त स्थिति को लेकर स्थानीय पीडब्ल्यूडी ब्रिज सेल ने रास्ता निकाल लिया है. अब उज्जैन रोड पर मुड़ने के लिए ब्रिज को चौड़ाई 70 से 80 फीट की जाएगी। सात ही टर्न पर एक्स्ट्रा पियर के द्वारा लोड डायवर्ट होगा.
90 डिग्री का मोड़ होगा खत्म
ब्रिज की चौड़ाई और गोलाई बढ़ाने से 90 डिग्री का मोड़ खत्म हो जाएगा. साथ ही इंदौर से उज्जैन और उज्जैन से बाणगंगा तरफ जाने वाला यातायात ब्रिज के नीचे निकलेगा. बाणगंगा रेलवे ओवर ब्रिज की चौड़ाई के लिए उज्जैन रोड पर गोलाई एवं चौड़ाई में बाधक भी हटा दिए गए है. नवभारत ने 4 जुलाई को 90 डिग्री ब्रिज निर्माण की खबर छापी थी. उसमें बताया गया था कि कहां तक ब्रिज के पीलर खड़े हो गए. ब्रिज का निर्माण रियाल कंस्ट्रक्शन कर रही है. फिलहाल बाणगंगा ब्रिज का काम शुरू हो गया है.

कॉर्नर की चौड़ाई बढ़ाई जा रही
इस बारे में प्रभारी कार्यपालन यंत्री गुरमीत कौर भाटिया ने बताया कि उज्जैन तरह जाने वाले और आने वाले कॉर्नर की चौड़ाई बढ़ाई जा रही है, ताकि दुर्घटना प्वाइंट नहीं बने. उज्जैन से इंदौर और इंदौर से उज्जैन  जाने वाला ट्रैफिक पुल के नीचे से निकलेगा. चौड़ाई में बाधक कुछ मकान दुकान हटाए गए है.

Next Post

भारत ने नौ स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा

Fri Nov 21 , 2025
ग्रेटर नोएडा, (वार्ता) भारत ने मुक्केबाजी के ग्लोबल स्टेज पर अपना अब तक का सबसे शानदार प्रदर्शन किया। शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित वर्ल्ड बॉक्सिंग कप फाइनल्स 2025 के ऐतिहासिक आखिरी दिन भारतीय खिलाड़ियों ने जोश से भरे घरेलू दर्शकों के सामने नौ स्वर्ण पदक जीते। ओलंपिक-क्लास […]

You May Like