ग्वालियर: दिव्यांग बच्चों की शीघ्र पहचान एवं त्वरित दिव्यांग प्रमाण पत्र के लिए सिविल अस्पताल हजीरा, जिला चिकित्सालय मुरार एवं जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र जेएच कैम्पस पर क्षेत्रीय कार्यालयवार शिविर आयोजित किए जाएंगे। पहला शिविर 6 अक्टूबर को क्षेत्रीय कार्यालय 8, 9, 10 11, 12, 13, 14,22 के लिए जिला चिकित्सालय मुरार पर शिविर आयोजित किया जाएगा।
नोडल अधिकारी जनकल्याण पूर्वी अग्रवाल ने बताया कि शहर के दिव्यांग बच्चों की शीघ्र पहचान एवं त्वरित दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी हेतु शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। 10 अक्टूबर को क्षेत्रीय कार्यालय क्रमांक 05,06,07,23 के लिए सिविल अस्पताल हजीरा पर एवं 15 अक्टूबर को क्षेत्रीय कार्यालय 15,16,17,18,19 21, 24, 25, के लिए जिला दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र जेएच कैम्पस पर शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। यह शिविर प्रातः 10 बजे से सायंकाल 4 बजे तक आयोजित किए जाएगें।
