सिविल लाइन थाना प्रभारी लाईन हाजिर

नौ थानों के बदले गए प्रभारी
जबलपुर: पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने बड़ा फेरबदल करते हुए 9 थानों के प्रभारी बदल दिए। नई पदस्थापना में सिविल लाइन थाना प्रभारी नेहरू खंडाते को जहां लाइन भेजा गया है तो वहीं अधारताल थाना प्रभारी रहे राजकुमार खटीक को बेलबाग,‌ बेलबाग थाना प्रभारी प्रवीण कुमरे को अधारताल की कमान सौंपी गई गई हैं। ग्वारीघाट से संगीता सिंह को सिविल लाइन थाने भेजा गया है।

लार्डगंज से हरिकिशन आटनेरे को मदन महल तो मदन महल थाना प्रभारी रहे प्रवीण सिंह धुर्वे को शहपुरा थाने की कमान सौंप गई है। रीतेश पांडे को लार्डगंज, जितेन्द्र सिंह पाटकर को पनागर, सुभाष बघेल को ग्वारीघाट प्रभारी बनाया गया।दो थानों के प्रभारी फिर से बदले जाएंगे- सूत्र बताते हैं कि सिविल लाइन, मदन महल के थाना प्रभारी को फिर से बदलने की तैयारी कर चल रही है।

Next Post

पेरू के पूर्व राष्ट्रपति और उनकी पत्नी को भ्रष्टाचार के मामले में 15 साल की सजा

Wed Apr 16 , 2025
लीमा, 16 अप्रैल (वार्ता) पेरू की एक अदालत ने पूर्व राष्ट्रपति ओलांटा हुमाला और उनकी पत्नी नादिन हेरेडिया को धन शोधन का दोषी पाते हुए 15 साल जेल की सजा सुनाई है। जज नायको कोरोनाडो की अध्यक्षता वाली थर्ड नेशनल कोलीजिएट क्रिमिनल कोर्ट ने मंगलवार को यह फैसला सुनाया। अन्य […]

You May Like