शकर मिल चालू करने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

सीहोर. शनिवार को सीएम मोहन यादव के आगमन पर जिला कांग्रेस प्रवक्ता पंकज शर्मा ने उनको एक ज्ञापन सौंपते हुए मांगों को रखा.

पंकज शर्मा ने बताया कि उन्होंने सीएम से वर्षों से बंद पड़ी सीहोर की शुगर मिल को दोबारा प्रारंभ कराने या उसकी जमीन से अतिक्रमण हटाकर वहां नए उद्योग स्थापित किए जाने की मांग की, ताकि सीहोर में रोजगार के नए अवसर सृजित हो सकें. इसके अलावा उन्होंने बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर और कनेक्टिविटी के लिए मुरली रेलवे ओवरब्रिज निर्माण और रिंग रोड को बनाए जाने, दौलतराम इंडस्ट्रीज का कारखाना तुरंत चालू लिए जाने सहित नए उद्योग स्थापित करने वाली कंपनियों से उद्योग प्रारंभ करने का शपथ पत्र लेने की भी मांग की. पंकज शर्मा ने कहा कि आज राजस्व मंत्री के बयान से उनकी कही बात सच साबित हो गई कि बढिय़ाखेड़ी इंडस्ट्रियल एरिया राजनीति और श्रेय लेने की भेंट चढ़ गया है. यहां पर्याप्त संख्या में उद्योग नहीं आए हैं और ये एक फेल इंडस्ट्रियल एरिया बनकर रह गया है.

ज्ञापन के दौरान एक अजब वाकया सामने आया जब सीएम ने पंकज शर्मा की मांग पर कहा कि जब सीहोर में गन्ना उत्पादन ही बंद हो गया है तो फिर शुगर मिल कैसे प्रारंभ की जा सकती है. जिस पर पंकज शर्मा ने कहा कि फैक्ट्री चालू होने पर उसकी पांच हजार एकड़ जमीन पर गन्ना उगाया जा सकता है और यदि फैक्ट्री शुरू होने में कोई दिक्कत है तो उसकी जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराकर वहां कई नए उद्योग स्थापित किए जा सकते हैं, जिससे सीहोर में रोजगार के हजारों अवसर पैदा होंगे तथा सच्चे अर्थों में सीहोर का विकास होगा.

 

Next Post

संभागायुक्त एवं आईजी पहुंचे सेना भर्ती स्थल पर, देखीं तैयारियां

Sun Aug 3 , 2025
शिवपुरी: संभागायुक्त मनोज खत्री एवं पुलिस महानिरीक्षक अरविंद सक्सेना ने ब्रिगेडियर संजय शर्मा के साथ आज शिवपुरी जिले में आयोजित हो रही अग्निवीर सेना भर्ती रैली के भर्ती स्थल शासकीय शारीरिक शिक्षा महाविद्यालय शिवपुरी का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस अवसर पर सेना भर्ती निदेशक कर्नल पंकज कुमार, […]

You May Like