कलेक्टर ने किया भू-अर्जन कार्यालय का निरीक्षण

बड़वानी। कलेक्टर जयति सिंह ने बुधवार जिला मुख्यालय स्थित भू-अर्जन कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सरदार सरोवर परियोजना के विस्थापितों को आवंटित भूखंडों की रजिस्ट्री प्रक्रिया का अवलोकन किया। सत्यापन प्रक्रिया, प्रतिदिन प्राप्त होने वाले आवेदन, पट्टा सूची, रजिस्ट्री प्रक्रिया एवं कार्य संपादित करने में आ रही समस्याओं के संबंध में जानकारी लेकर भू-अर्जन अधिकारी और रजिस्ट्री कार्यालय के स्टॉफ को निर्देशित करते हुए कहा कि लंबित प्रकरणों को राजस्व एवं एनवीडीए विभाग के अमले के माध्यम से कार्यक्षमता बढ़ा कर कार्य में प्रगति लाएं। इस दौरान एसडीएम भूपेन्द्र रावत एवं स्टॉफ व कर्मचारी उपस्थित थे।

Next Post

नामली में अवैध गैस रिफिलिंग पर छापा,31 सिलेंडर जब्त

Wed Mar 11 , 2026
रतलाम/नामली। नगर में अवैध रूप से घरेलू गैस सिलेंडरों से रिफिलिंग करने के मामले में राजस्व एवं खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने बुधवार रात को कार्रवाई की। सूत्रों के अनुसार गोपनीय शिकायत के आधार पर महू रोड स्थित शहज़ाद सर्विस सेंटर पर छापा मारा गया, जहां घरेलू गैस सिलेंडरों […]

You May Like